फरहान अख्तर ने वोटरों से की ऐसी अपील, लोग बोले दिमाग तो सही है

फरहान अख्तर के ट्वीट पर टीवी पत्रकार मानक गुप्ता ने लिखा, आपको यही नहीं पता कि भोपाल में वोटिंग कब है थी।

फरहान अख्तर के ट्वीट पर टीवी पत्रकार मानक गुप्ता ने लिखा, आपको यही नहीं पता कि भोपाल में वोटिंग कब है थी।

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी प्रेमिका शिबानी दांडेकर की वजह से सुर्खियों में हैं, हालांकि अब सोशल मीडिया पर इनकी एक अलग वजह से चर्चा हो रही है, दरअसल लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर फरहान अख्तर ने  एक ट्वीट किया, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स ने निशाने पर आ गये, लोगों ने बॉलीवुड एक्टर को जमकर ट्रोल किया।

वोटरों से अपील
फरहान अख्तर ने रविवार को ट्वीट कर भोपाल के वोटरों से वोट करने की अपील की, उन्होने ट्विटर पर लिखा, भोपाल के प्यारा मतदाताओं,
यही वो समय है जब आप अपने शहर को एक अन्य गैस त्रासदी से बचा सकते हैं, आपको बता दें कि भोपाल में 12 मई को ही छठें चरण के तहत मतदान हो चुका है।

सातवें चरण का मतदान
आज 7वें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है, ऐसे में फरहान अख्तर ने गलत ट्वीट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई,
किसी ने उन्हें सामान्य ज्ञान बढाने की सलाह दी, तो किसी ने कुछ और कहा, मालूम हो कि भोपाल में कांग्रेस दिग्विजय सिंह और बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

अपील के पीछे की भावना
फरहान अख्तर के ट्वीट पर टीवी पत्रकार मानक गुप्ता ने लिखा, आपको यही नहीं पता कि भोपाल में वोटिंग कब है थी, जाहिर है कि आपके लिये ये मुद्दा क्या मायने रखता है,
सब जान गये, आपके अपील के पीछे की भावना को भी कितनी गंभीरता से लेना है। तो एक और यूजर ने लिखा, कि आपको ये ट्वीट साल 2024 में करना था।