मोदी कैबिनेट में किस सहयोगी पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें, संख्या के आधार पर कोटा तय
कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरो पर है, जिन मंत्रियों को मोदी के साथ शपथ लेना है, उन्हें आज शाम में ही बता दिया जाएगा।
कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरो पर है, जिन मंत्रियों को मोदी के साथ शपथ लेना है, उन्हें आज शाम में ही बता दिया जाएगा।
पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में सहयोगी दलों को भी जगह देंगे, बताया जा रहा है कि मोदी सरकार में सहयोगी दलों के मंत्री पदों का कोटा उनके सांसदों की संख्या के हिसाब से तय होगा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की है, सूत्रों के मुताबिक जदयू और शिवसेना से एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री हो सकता है, वहीं अकाली दल, लोजपा और अपना दल को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।अमित शाह से बात
कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरो पर है, जिन मंत्रियों को मोदी के साथ शपथ लेना है, उन्हें आज शाम में ही बता दिया जाएगा,
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम भी खूब जोरों से चल रहा है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि इस साल तीन महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, अगले साल शुरुआत में दिल्ली में चुनाव हैं, ऐसे में अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बनें रहे, नहीं तो गाड़ी इधर-उधर हो सकती है।
कई पुराने चेहरे बनें रहेंगे
पिछली सरकार में वित्त मंत्रालय संभालने वाले अरुण जेटली स्वास्थ्य वजहों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे, जेटली ने पत्र लिखकर अपने फैसले के बारे में नरेन्द्र मोदी को जानकारी दे दी है,
नये मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह, गडकरी, निर्मला सीतारण, पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
तेलंगाना और बंगाल
एआईएडीएमके को सिर्फ एक सीट मिली है, हालांकि बीजेपी तमिलनाडु में अपनी जड़ें जमाने के लिये उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दे सकती है,
बीजेपी ने इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में 18 और तेलंगाना में 4 सीटें जीती है, कहा जा रहा है कि कैबिनेट में इन दोनों राज्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है, ताकि बीजेपी का और प्रसार हो।


