गांव की गलियों में क्रिकेट खेलता था ये युवक, प्रधानमंत्री की नजर पड़ी और चमक गई किस्मत

शादाब खान को पाकिस्तानी पीएम और 1992 विश्वकप विजेता कप्तान इमरान खान की खोज माना जाता है।

शादाब खान को पाकिस्तानी पीएम और 1992  विश्वकप विजेता कप्तान इमरान खान की खोज माना जाता है।

पाकिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज शादाब खान पर आईसीसी विश्वकप के दौरान काफी नजरें टिकी हुई है, इस युवा गेंदबाज को पाक के लिये तुरुप का इक्का कहा जा रहा है, दरअसल शादाब कुछ साल पहले तक अपने गांव की गलियों में क्लब क्रिकेट खेलते खथे, अपनी जबरदस्त मेहनत और कड़े अभ्यास के बूते उन्होने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई, फिलहाल वो टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

इमरान खान की खोज
शादाब खान को पाकिस्तानी पीएम और 1992  विश्वकप विजेता कप्तान इमरान खान की खोज माना जाता है, खुद इमरान खान ने पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड रवानगी से पहले इस बात का जिक्र किया था,
ये सुनकर पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर और बाकी खिलाड़ी हैरान रह गये थे।

शानदार प्रतिबद्धता 
शादाब के क्लब के कोच ने बताया कि क्रिकेट के प्रति वो बेहद समर्पित हैं, रात को 9 बजे सो जाते हैं और सुबह सूरज उगने से पहले मैदान पहुंच जाते हैं, पिछले कई सालों से उनकी यही दिनचर्या है,
वो घंटों नेट पर प्रैक्टिस करते रहते हैं। शादाब ने पंजाब प्रांत के मियांवली जिले में सिंधु किनारे खुरदुरी पिचों पर क्रिकेट खेलना शुरु किया था, यहीं पर इमरान खान और मिस्बाह उल हक का घर भी है।

करियर
पाक की ओर से अंडर-16 और अंडर 19 (साल 2016) खेल चुके  हैं, इसके बाद उन्हें पाकिस्तान ए में मौका दिया गया, चैंपियंस ट्रॉफी में शादाब ने युवराज सिंह का कीमती विकेट हासिल किया था,
अब तक उन्होने 5 टेस्ट, 34 वनडे और 21 टी-20 मैच खेले हैं, भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होने युवराज सिंह और केदार जाधव का विकेट हासिल किया था।