इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को कहा शेर, राजनीति के कीचड़ में

खुद को नरेन्द्र मोदी की समर्थक बताने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्टकिया है, जिसमें आगे पीएम मोदी और पीछे शेर आता दिख रहा है।

खुद को नरेन्द्र मोदी की समर्थक बताने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्टकिया है, जिसमें आगे पीएम मोदी और पीछे शेर आता दिख रहा है।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की, और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है, चुनाव नतीजों पर कई बॉलीवुड सितारों ने जमकर ट्वीट किये हैं, किसी ने मोदी का समर्थन किया, तो किसी ने  विपक्ष को सलाह दी है, इसी कड़ी में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

पायल का ट्वीट
खुद को नरेन्द्र मोदी की समर्थक बताने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्टकिया है, जिसमें आगे पीएम मोदी और पीछे शेर आता दिख रहा है,
वीडियो पोस्ट करने  के बाद एक्ट्रेस ने लिखा है कि कीचड़ में ही कमल खिलता है, उसी तरह राजनीति के कीचड़ में मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनें।

अकसर करती है पोस्ट
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी काफी सक्रिय रहती हैं, वो अकसर पीएम मोदी के समर्थन में खुलकर वीडियो और पोस्ट करती रहती हैं,
वो खुद को मोदी भक्त कहलाने में भी गुरेज नहीं करती हैं, इस वजह से अकसर वो ट्रोल के निशाने पर भी रहती हैं।

प्रचंड जीत
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, देश की जनता ने एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। मोदी की पार्टी बीजेपी को अकेले 303 सीटें मिली है,
जबकि एनडीए ने 350 का आंकड़ा पार कर दिया है। एनडीए को मिली ऐसी सफलता से नरेन्द्र मोदी को हर जगह से बधाई संदेश मिल रहे हैं।