लोकसभा चुनाव को लेकर राजदीप सरदेसाई की बड़ी भविष्यवाणी, कहा इतनी सीटों के साथ लौट रही सरकार

राजदीप सरदेसाई से पूछा गया, कि आप इस चुनाव में देश के अलग-अलग हिस्से में घूमे, तो आपका क्या आकलन है।

राजदीप सरदेसाई से पूछा गया, कि आप इस चुनाव में देश के अलग-अलग हिस्से में घूमे, तो आपका क्या आकलन है।

देश के चर्चित टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई अकसर मोदी समर्थकों के निशाने पर रहते हैं, अब एक बार फिर राजदीप सरदेसाई की चर्चा हो रही है, दरअसल एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ने अगली सरकार को लेकर कई बातें की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है, आपको बता दें कि 2014 में भी राजदीप ने चुनाव को लेकर कई बातें कही थी, जो सही साबित हुई।

राजदीप की भविष्यवाणी
द लल्लनटॉप से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि इस बात में कोई दो मत नहीं है, कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है,
इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अगर एनडीए जादूई आंकड़े से कुछ पीछे रह जाती है, तो जगन मोहन रेड्डी और नवीन पटनायक जैसे नये साथी एनडीए को मिल सकते हैं, यानी फिर से एक बार मोदी की अगुवाई में केन्द्र में एनडीए की सरकार होगी।

चुनाव को लेकर क्या कहा 
दरअसल राजदीप सरदेसाई से पूछा गया, कि आप इस चुनाव में देश के अलग-अलग हिस्से में घूमे, तो आपका क्या आकलन है, तो वरिष्ठ पत्रकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
धीरे-धीरे एनडीए बहुमत की ओर बढ रही है, अब सवाल ये है कि क्या मिशन 272 पूरा होगा या उनकी गाड़ी 240 और 260 के बीच फंस जाएगी। अब यही सवाल रह गया है।

मोदी समर्थकों के निशाने पर
आपको बता दें कि मोदी सरकार की आलोचना करने की वजह से अकसर राजदीप सरदेसाई मोदी भक्तों के निशाने पर रहते हैं, उन्हें अकसर ट्रोल किया जाता और अपशब्द तक कहे जाते हैं,
हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में राजदीप के आकलन का काफी महत्व दिया जा रहा है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें (16.40 से देखना शुरु करें)