स्टार मंत्री को लेकर मोदी-शाह की ये है खास प्लानिंग, इस बार राज्यवर्धन टीम मोदी का हिस्सा नहीं
राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी है, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इसी वजह से सरकार में शामिल नहीं किया गया।
राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी है, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इसी वजह से सरकार में शामिल नहीं किया गया।
मोदी सरकार वन के स्टार मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उस बार टीम मोदी में शामिल नहीं किया गया है, सरकार में नहीं शामिल करने के बाद इस बात की अटकलें लग रही है, कि शायद उन्हें राजस्थान में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, संभव है कि उन्हें राजस्थान बीजेपी की कमान दी जा सकती है, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया।राजस्थान बीजेपी में बदलाव की तैयारी
सूत्रों का दावा है कि मोदी-शाह गजेन्द्र सिंह शेखावत को राजस्थान बीजेपी की कमान सौंपना चाहते थे, लेकिन वसुधरा समेत कुछ नेताओं की आपत्ति के बाद एक गुमनाम चेहरे मदन लाल सैनी को प्रदेश की कमान सौंपी गई, अब माना जा रहा है कि
राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी है, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इसी वजह से सरकार में शामिल नहीं किया गया।
राठौड़ का ट्वीट
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किये, उन्होने पहले नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद करते हुए लिखा,
कि पीएम मोदी जी की कैबिनेट के सदस्य के रुप में काम करना एक बहुत ही सौभाग्य और सम्मान की बात है, उनके साथ बिताया हर पल उनकी दृष्टि, ऊर्जा और महान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण था, मोदी जी का आभार, जय हिंद
एक और ट्वीट
एक और ट्वीट में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिखा, कि पिछले पांच सालों में कई उतार चढाव के साथ बहुत कुछ सीखने को मिला, मुझे जेटली जी, वैंकया नायडू जी,
स्मृति ईरानी जी के साथ सेवा करने सौभाग्य और सम्मान भी प्राप्त हुआ, इसके लिये उनके प्रति मेरा आभार।


