एग्जिट पोल को लेकर रवीश कुमार मीडिया पर कस रहे थे तंज, पूर्व सहकर्मी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
रवीश कुमार कहते हैं कि ये चुनाव अगर टीवी के लिहाज से देखें, तो बहुत खतरनाक है, जिस तरह से मीडिया ने बीजेपी के लिये मेहनत की है।
रवीश कुमार कहते हैं कि ये चुनाव अगर टीवी के लिहाज से देखें, तो बहुत खतरनाक है, जिस तरह से मीडिया ने बीजेपी के लिये मेहनत की है।
एग्जिट पोल प्रसारित होने के बाद तमाम विश्लेषक तरह-तरह से इसकी विवेचना कर रहे हैं, आपको बता दें कि लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक देश में अगली सरकार एनडीए की बनने जा रही है, हालांकि नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे, तो विपक्ष के लोग इस एग्जिट पोल को ये कहकर खारिज कर रहे हैं कि पहले भी एग्जिट पोल फेल हुए हैं, इस बार भी होगा, 23 मई का इंतजार कीजिए, इन सबके बीच एनडीटीवी के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार का ये वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है।रवीश का वीडियो
ट्विटर पर चर्चित एंकर का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें रवीश कह रहे हैं कि टीवी चैनलों के मालिक और उनके एंकर को भी मोदी सरकार में मंत्री पद मिलना चाहिये,
क्योंकि मोदी सरकार के लिये टीवी एंकरों ने भी खूब मेहनत की है, इसके साथ ही रवीश एकतरफा रिपोर्टिंग का भी आरोप लगा रहे हैं।
चुनाव बहुत खतरनाक है
रवीश कहते हैं कि ये चुनाव अगर टीवी के लिहाज से देखें, तो बहुत खतरनाक है, जिस तरह से मीडिया ने बीजेपी के लिये मेहनत की है, मुझे लगता है कि न्यूज एंकर्स को भी मंत्री बनाना चाहिये।
कुछ मालिकों को भी मंत्री बनाना चाहिये, उनके कैबिनेट और न्यूज एंकर्स को कम से कम राज्य मंत्री बनाना चाहिये, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूर्व सहकर्मी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
रवीश के इस टिप्पणी पर उनके पूर्व सहकर्मी सुशांत सिन्हा ने जवाब दिया है, उन्होने इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा है कि रवीश जी, आप को कहते फिरते हो,
कि आप टीवी देखते ही नहीं फिर आपको कैसे पता कि न्यूज़ चैनल्स ने न्याय योजना पर बात नही की? बात नहीं की तो पित्रोदा और दूसरे कांग्रेसी नेताओं के न्याय योजना पर अनर्गल बयान कैसे आए? बाकी 23 तारीख तक वेट कीजिए, क्या पता ऊपरवाला आपकी सुन ले। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Exit Poll Burn Is Super Real pic.twitter.com/WD5xQX2BY3— Chowkidar Dhaval Patel (@dhaval241086) May 19, 2019


