लाइव शो में टीएमसी नेता की बोलती बंद, रोहित सरदाना ने कहा तमीज सिख लीजिए
रोहित सरदाना ने टीएमसी समर्थक को झाड़ लगाते हुए कहा कि पहले तो नेशनल टेलीविजन पर बैठते हैं, तमीज सिख लीजिए।
टीवी बहस के दौरान टीएमसी की ओर से गार्गा चटर्जी पहुंचे थे, वो बार-बार बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से उलझ रहे थे।
आजतक न्यूज चैनल के स्टार एंकर रोहित सरदाना अपने आक्रामक तेवर और बेबाक टिप्पणियों के लिये जाने जाते हैं, अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो टीएमसी समर्थक के साथ तीखी नोंक-झोंक करते दिख रहे हैं, आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, क्यों सरदाना टीएमसी समर्थक से उलझ पड़े।संबित पात्रा को कहा नीच
दरअसल टीवी बहस के दौरान टीएमसी की ओर से गार्गा चटर्जी पहुंचे थे, वो बार-बार बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से उलझ रहे थे,
इसी दौरान उन्होने बीजेपी प्रवक्ता के लिये नीच शब्द का इस्तेमाल किया, इसी शब्द को लेकर रोहित सरदाना ने आपत्ति जाहिर की, और कहा कि आप जैसे लोगों की वजह से ही ममता बनर्जी पार्टी की प्रवक्ता नहीं बनाती, तमीज सीखिए।
तमीज सीखिए
रोहित सरदाना ने टीएमसी समर्थक को झाड़ लगाते हुए कहा कि पहले तो नेशनल टेलीविजन पर बैठते हैं, तमीज सिख लीजिए, कि विपरीत विचारधारा के लोगों से कैसे बात की जाती है,
अगर परेशानी है, तो या तो मेरे शो में मत आया कीजिए, आगे से नहीं बुलाऊंगा।
वीडियो हो रहा वायरल
रोहित सरदाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस पर खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग रोहित पर बीजेपी की पक्ष लेने का आरोप भी लगा रहा हैं,
तो कई लोग एंकर की तारीफ कर रहे हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


