ये हैं इस लोकसभा चुनाव की सबसे खूबसूरत उम्मीदवार, इस पार्टी से लड़ रही चुनाव
जादवपुर सीट पर मिमी चक्रवर्ती का मुकाबला बीजेपी के प्रो. अनुपम हाजरा और सीपीआई एम के विकास रंजन भट्टाचार्य से है।
जादवपुर सीट पर मिमी चक्रवर्ती का मुकाबला बीजेपी के प्रो. अनुपम हाजरा और सीपीआई एम के विकास रंजन भट्टाचार्य से है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार 42 में से 17 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उन्होने कई सामाजिक क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को भी टिकट दिया गया, इन्हीं में एक उम्मीदवार ऐसी हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे खूबसूरत उम्मीदवार होने का खिताब दिया जा रहा है, जी हां, ये जादवपुर की टीएमसी उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती हैं, 30 वर्षीय मिमी एक्ट्रेस हैं और अब सियासी पिच पर नई पारी शुरु करने जा रही हैं।एक्ट्रेस हैं मिमी चक्रवर्ती
मिमी चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में शुरु किया था, उन्हें टीवी सीरियल गनेर ओपारे से सबसे ज्यादा पहचान मिली,
करीब सात सालों में उन्होने टीवी और बंगाली फिल्मों में कई दमदार किरदार किये। मिमी को अपने अभिनय के लिये अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, हालांकि चुनाव के दौरान कई वजहों से वो चर्चा में रही।
विपक्ष के आरोप
विपक्ष ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि आम लोगों से हाथ मिलाते समय मिमी ग्लव्स पहने रहती है, वैसे में कैसे लोगों की समस्याओं को वो सुनेगी और सुलझाएगी।
जिसके बाद मिमी के ऑफिस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान लगातार धूप में घूमने से एक्ट्रेस के हाथ काफी रुखे हो गये थे, तपती गर्मी से बचने के लिये एक्ट्रेस ने कुछ जगहों पर गलव्स का इस्तेमाल किया था।
इनसे है मुकाबला
जादवपुर सीट पर मिमी चक्रवर्ती का मुकाबला बीजेपी के प्रो. अनुपम हाजरा और सीपीआई एम के विकास रंजन भट्टाचार्य से है।
आपको बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणाम पर पूरे देश की नजर है, वैसे भी बंगाल में इस बार चुनाव हिंसा और झड़प की वजह से खूब सुर्खियों में रहा है।


