ऐसे हुई थी रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात, मुझे अच्छे से याद है जब पहली बार मैंने
दीपिका पादुकोण ने बताया हम लंच तक सीमित थे, फिर बात कॉफी पर आई, कॉफी से चीज केक और बाद में फिल्म तक पहुंच गई, हमने जूहू के पीवीआर सिनेमाज में मिस्टर बीन साथ में देखी थी।
दीपिका पादुकोण ने बताया हम लंच तक सीमित थे, फिर बात कॉफी पर आई, कॉफी से चीज केक और बाद में फिल्म तक पहुंच गई, हमने जूहू के पीवीआर सिनेमाज में मिस्टर बीन साथ में देखी थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी किसी से छुपी हुई नहीं है, इस कपल की लव स्टोरी से लेकर ब्रेकअप तक की जानकारी सबको है, लेकिन रणबीर से दीपिका की पहली मुलाकात कैसी थी, क्या हुआ था दोनों के बीच, एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने इसका खुलासा किया है, दीपिका ने कहा कि हम दोनों ने एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ सुना था, हमारे कॉमन मेकअप ऑर्टिस्ट हुआ करते थे, डॉरिस (मेकअक मैन) ने कही थी कि रणबीर बहुत स्वीट लड़का है, हमे मिलना चाहिये।पहली बार बात
दीपिका ने बताया कि डॉरिस तब मेरे साथ थीं, तभी उन्होने रणबीर को फोन किया, उन्होने मुझसे कहा कि तुम दोनों बात क्यों नहीं करते ? वो पहला मौका था,
जब हमारी बात हुई, हमने अपने नंबर एक्सचेंज किये, कुछ दिनों बाद जुलाई 2007 में उन्होने मुझे लंच के लिये पूछा, तो हम दोनों मुंबई के ग्रैंड हयात लंच के लिये गये।
लंच के बाद कॉफी
दीपिका ने आगे बताया कि हम लंच तक सीमित थे, फिर बात कॉफी पर आई, कॉफी से चीज केक और बाद में फिल्म तक पहुंच गई,
हमने जूहू के पीवीआर सिनेमाज में मिस्टर बीन साथ में देखी थी, फिर हम लांग ड्राइव पर गये, वो मुझे घर भी छोड़ा करता था, 23 फरवरी 2008 को हम एक-दूसरे को मुख्य रुप से देखने लगे, हमे एक साल हो चुका था।
पहली बार देखा
रणबीर कपूर ने बताया कि मुझे अच्छे से आज भी याद है कि जब मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तो दीपिका व्हाइट गंजी और लाइनन पैंट पहनी हुई थी,
उन्होने बन बनाया हुआ था, रणबीर ने कहा कि दीपिका के भीतर बेस्ट चीज क्या है, वो निगेटिविटी से बिल्कुल अलग हैं, जब भी मैं उनके साथ होता हूं, तो अपने आस-पास बहुत कुछ अच्छा पाता हूं, मुझे अच्छा फील होता है।
कैटरीना की वजह से अलग
रणबीर-दीपिका का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चला, कहा जाता है, कि दोनों के बीच कैटरीना कैफ आ गई थीं, दीपिका ने रणबीर-कैटरीना को चीट करते हुए रंगेहाथों पकड़ा था,
इसके बाद उन्होने रणबीर से रिश्ता तोड़ लिया, हालांकि दोनों की दोस्ती आज भी है, साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली, ये शादी देश की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक रही।



