विश्वकप से पहले जान लीजिए केएल राहुल का कड़वा सच, टीम प्रबंधन बड़ा दांव लगाने की तैयारी में
वैसे तो नंबर पर खेलने के लिये टीम में विजय शंकर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन इस रेस में इन दोनों से आगे केएल राहुल बताये जा रहे हैं।
वैसे तो नंबर पर खेलने के लिये टीम में विजय शंकर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन इस रेस में इन दोनों से आगे केएल राहुल बताये जा रहे हैं।
इसी महीने इंग्लैंड में आईसीसी विश्वकप का आगाज हो रहा है, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है, हालांकि विश्वकप से पहले सभी क्रिकेट फैंस में ये कंफ्यूजन है कि आखिर टीम इंडिया के लिये नंबर चार पर बल्लेबाजी कौन करेगा ? क्योंकि पिछले कुछ समय से इस नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले अंबाती रायडू टीम से बाहर हैं।ये हैं रेस में शामिल
वैसे तो नंबर पर खेलने के लिये टीम में विजय शंकर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन इस रेस में इन दोनों से आगे केएल राहुल बताये जा रहे हैं,
युवा बल्लेबाज इन दिनों अच्छे फॉर्म में हैं, आईपीएल में भी उन्होने 593 रन बनाये, जिसमें एक शतक भी शामिल है, हालांकि केएल राहुल ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन नंबर चार पर उन्हें मौका दे सकती है।
फायदे की जगह नुकसान
अगर टीम इंडिया प्रबंधन ने केएल राहुल को नंबर चार पर बल्लेबाजी कराई तो फिर इससे टीम को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है, आइये आपको इस बारे में बताते हैं।
राहुल ने अब तक 13 वनडे मैचों में 343 रन बनाये हैं, उनका औसत 34.3 का रहा है, उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं, राहुल के ये आंकड़े उन्हें अच्छा बल्लेबाज बता रहा है, लेकिन जरा मिडिल ऑर्डर में उनकी बल्लेबाजी की सच्चाई भी जान लिजिये।
6 पारियों में 63 रन
केएल राहुल को पहले भी नंबर चार पर मौका दिया गया है, इस दौरान 6 पारियों में उन्होने 12.6 के औसक से सिर्फ 63 रन ही बना पाये हैं,
जबकि बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होने 56 की औसत से 7 पारियों में 280 रन बनाये हैं, इस आंकड़ें से साफ है कि राहुल को ऊपरी क्रम में ही बल्लेबाजी कराया जाए, हालांकि कई बल्लेबाजों ने अपने क्रम को बदलकर भी शानदार खेल दिखाया है, राहुल की काबिलियत और क्षमता पर तो किसी को शक नहीं है, अब देखना है कि विराट उन्हें मौका देते हैं, या वो बेंच पर ही बैठे दिखते हैं।


