राबड़ी देवी ने उठाये चुनाव आयोग पर सवाल, शुभ्रास्था ने गांव की भाषा में पूछ ली ऐसी बात, हो गई बोलती बंद

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिये चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिये चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव नजर आती हैं, वो ट्विटर के जरिये मोदी-नीतीश सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर सवाल खड़े कर रही हैं, हालांकि चुनावी रणनीतिकार शुभ्रास्था ने उनके एक ट्वीट पर ऐसा जवाब दे दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आपको बता दें कि शुभ्रास्था पूर्व पत्रकार हैं और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी काम कर चुकी हैं।

राबड़ी देवी का ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिये चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये, उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, कि
मेरी बेटी रोहिणी मतदान से एक दिन पहले ही सिंगापुर से पटना आायी, लेकिन वोटर लिस्ट में उसका नाम ही नहीं था, बीजेपी कार्यकर्ता सह चुनाव आयोग के अधिकारी बतायें कि उसका नाम वोटर सूची से क्यों और किसलिये काटा गया?

शुभ्रास्था ने लिखा जवाब
पूर्व सीएम के ट्वीट पर चुनावी रणनीतिकार शुभ्रास्था ने जवाब लिखा, उन्होने क्षेत्रीय भाषा मगही का इस्तेमाल करते हुए लिखा,
अहो चाची, पहिले पहिल धिरा धिरा मोदी के गारी देबे  के समय रहे रोहिनिया बेटिया के फेसबुक पे, ऑनलाइन भोटर लिस्ट में चेक करे ला दिमाग ना रहे, कि भोटर लिस्ट में नाम बाटे कि नय, आऊ हे चाची, तेजस्विया के त नाम रहे भोटर लिस्ट में, त ऊ काहे ला कलकत्ता में भाग गेल रहे बिना भोट गिरैले?

कौन है शुभ्रास्था ?
मालूम हो शुभ्रास्था पूर्व पत्रकार हैं, वो चर्चित चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी काम कर चुकी हैं, इसके साथ ही असम विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होने अपने पति रजत सेठी के साथ बीजेपी के लिये रणनीति बनाई थी,
शुभ्रास्था वैसे तो मूल रुप से बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली हैं, लेकिन पढाई उन्होने दिल्ली के मिरांडा हाउस से की है।