बिहार कोटे से इन्हें मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, हो रही खूब चर्चा
इस बार मोदी कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है, क्योंकि इस बार बीजेपी के साथ-साथ लोजपा और जदयू से भी मंत्री बनाये जाएंगे।
इस बार मोदी कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है, क्योंकि इस बार बीजेपी के साथ-साथ लोजपा और जदयू से भी मंत्री बनाये जाएंगे।
बिहार में इस बार मोदी नीतीश और पासवान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया, बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, एनडीए की इस प्रचंड जीत के साथ ही महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया, बीजेपी ने अपने कोटे की 17, जदयू ने एक सीट छोड़ सभी 16 और लोजपा ने सभी 6 सीटों पर जीत हासिल की, अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि मोदी के नये मंत्रिमंडल में बिहार से किस-किस को शामिल किया जाएगा।5 मंत्री लड़ रहे थे चुनाव
आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी के टिकट पर मोदी कैबिनेट के 5 मंत्री चुनावी ताल ठोंक रहे थे, जिसमें सभी ने जीत हासिल की है,
बीजेपी के रामकृपाल यादव ने पाटलिपुत्र सीट से लालू की बेटी मीसा भारती को हराया, अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर से जीत हासिल की, तो गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को बेगूसराय में चित कर दिया, पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को हराया, तो पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह ने जीत हासिल की।
निवर्तमान मंत्रीमालूम हो कि निवर्तमान में रविशंकर प्रसाद केन्द्रीय कानून मंत्री, राधा मोहन सिंह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, तो गिरिराज सिंह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री,
राम कृपाल यादव ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। इनके अलावा राजीव कुमार रुडी भी मंत्री थे, लेकिन उन्हें बाद में मोदी ने अपने कैबिनेट से हटा दिया।
जदयू और लोजपा से भी मंत्री
इस बार मोदी कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है, क्योंकि इस बार बीजेपी के साथ-साथ लोजपा और जदयू से भी मंत्री बनाये जाएंगे,
पिछली बार रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा को मंत्री बनाया गया था, हालांकि इस बार कुशवाहा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में चले गये, कहा जा रहा है कि लोजपा के कोटे से चिराग पासवान और जदयू के कोटे से दिनेश चंद्र यादव और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
30 को शपथ
मालूम हो कि पिछली बार 26 मई को मोदी कैबिनेट के शपथ ली थी, लेकिन इस बार 30 मई की तारीख तय की गई है, कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में यूपी-बिहार को खास स्थान दिया जाएगा,
फिलहाल कयासों का दौर जारी है, अब देखना है कि मोदी नये मंत्रिमंडल में किस-किस को शामिल करते हैं।



