दिल्ली बीजेपी प्रभारी का बड़ा दावा, आप के इतने विधायक संपर्क में, कभी भी हो सकता है खेल
अगर आंकड़ों से लोकसभा चुनाव को समझना चाहें, तो 70 में से 65 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।
अगर आंकड़ों से लोकसभा चुनाव को समझना चाहें, तो 70 में से 65 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने सातों सीटों पर लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया है, दिल्ली में करीब 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में अभी से ही सियासी पारा चढने लगा है। दिल्ली में बीजेपी की जीत का श्रेय कै़डर को दिया जा रहा है, बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक ने अपनी भूमिका अच्छे से निभाई, जिसकी वजह से इतनी बड़ी जीत मिली है, अब सबकी नजरें विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है।कांग्रेस दूसरे नंबर पर
आपको बता दें कि देशभर में कांग्रेस को जनता नकार रही है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ रहा है, 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सातों सीटों पर नंबर तीन पर थी,
लेकिन इस बार सात में पांच सीटों पर कांग्रेस लड़ाई में थी, निश्चित रुप से ये बीजेपी से ज्यादा आम आदमी पार्टी के लिये खतरे की घंटी है, क्योंकि संभव है कि विधानसभा चुनाव में भी एंटी बीजेपी वोट कांग्रेस को मिलेगा, जिसके वोटों का बंटवारा होगा और आप नीचे आएगी।
65 सीटों पर बहुमत
अगर आंकड़ों से लोकसभा चुनाव को समझना चाहें, तो 70 में से 65 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा की चुनाव अलग होता है, मुद्दे के साथ-साथ चेहरे भी अलग होते हैं, वोटर का मिजाज भी अलग होता है, इसलिये इनकी तुलना करना ठीक नहीं है।
नकारात्मक राजनीति को नकारा
बीजेपी ने वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को नकार दिया, मोदी जी ने सरकार के काम पर वोट मांगा,
और राहुल गांधी तथा केजरीवाल सिर्फ मोदी जी को कोसते रहे, जनता ने अपना फैसला सुना दिया, कि उन्हें नकारात्मक राजनीति करने वाले नहीं बल्कि काम करने वाले नेता चाहिये।
आप में भगदड़
दिल्ली बीजेपी प्रभापी श्याम जाजू ने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के 14 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, जो बीजेपी में आना चाहता है, उसका स्वागत है,
हम हर किसी को टिकट देंगे, ऐसा भी नहीं है, अगर कोई जीतने वाला उम्मीदवार होगा, तो पार्टी उस पर भरोसा कर सकती है। आपको बता दें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप के दो विधायक ने बीजेपी ज्वाइन किया है, अब 14 और विधायकों का दावा किया जा रहा है।


