मतदान के बाद भी नीचे नहीं आ रहा दिल्ली का सियासी पारा, गौतम गंभीर ने केजरीवाल को दी सीधी चुनौती

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने मौजूदा सांसद महेश गिरि का टिकट काटकर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया, तो आप ने अतिशी को मैदान को उतारा।

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने मौजूदा सांसद महेश गिरि का टिकट काटकर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया, तो आप ने अतिशी को मैदान को उतारा।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान हो चुका है, लेकिन सियासी पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है, तीनों राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं, बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल को  नई चुनौती दी है, गौती ने ट्वीट कर लिखा है कि अगर ये साबित हो जाता है कि उन पर्चो से मेरा कोई लेना-देना है, तो मैं जनता के सामने फांसी लगा लूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो केजरीवाल राजनीति छोड़ दें।

गंभीर पर आरोप
मालूम हो कि पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने मौजूदा सांसद महेश गिरि का टिकट काटकर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया, तो आप ने अतिशी को मैदान को उतारा,


कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अतिशी ने गौतम  गंभीर पर आरोप लगाया कि पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में अखबार के साथ पम्फलेट बांटे गये, जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें लिखी थी, अतिशी प्रेस कांफ्रेंस में पर्चा पढते हुए रो पड़ी।

गंभीर ने भेजा मानहानि का नोटिस
अतिशी के आरोप के बाद तुरंत गौतम गंभीर भी एक्शन में आये, उन्होने इस मामले में सीएम केजरीवाल और आप  उम्मीदवार दोनों को मानहानि का नोटिस भेजा,
जिसमें कहा कि या तो आरोप साबित कीजिए, या फिर बिना शर्त माफी मांगिये, नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल पर हमला 
गौती ने इससे पहले भी आप संयोजक को चुनौती दी थी, तब उन्होने कहा था  कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं, कि जो आरोप वो लगा रहे हैं, उसे साबित करके दिखाएं,
अगर वो सच साबित हुए, तो मैं चुनाव से पहले ही उम्मीदवारी छोड़ दूंगा, लेकिन अगर गलत साबित हुए तो क्या  वो राजनीति छोड़ेंगे।

अतिशी ने दर्ज कराई शिकायत
आप उम्मीदवार ने गंभीर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यदि बीजेपी और गौतम गंभीर ऐसा सशक्त महिला के साथ कर सकते हैं, तो फिर बाकी महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी,
अतिशी ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही उन्होने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में भी शिकायत देने की बात कही है।