मतगणना से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा, कुमार विश्वास ने सुना दिया रिजल्ट

इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में केजरीवाल ने ये कहकर सनसनी फैला दी, कि मुस्लिम वोट सारा का सारा कांग्रेस को शिफ्ट हो गया।

इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में केजरीवाल ने ये कहकर सनसनी फैला दी, कि मुस्लिम वोट सारा का सारा कांग्रेस को शिफ्ट हो गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अकसर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, दिल्ली में बीते 12  मई को सातों सीटों के लिये मतदान हो चुका है, हालांकि चुनाव परिणाम से पहले ही आप संयोजक केजरीवाल ने हार मान ली है, जी हां, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि सीएम के बयान कह रहे हैं, केजरीवाल के इस बयान के बाद कुमार विश्वास ने भी उन पर तंज कसा है।

केजरीवाल ने क्या कहा 
इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में केजरीवाल ने ये कहकर सनसनी फैला दी, कि मुस्लिम वोट सारा का सारा कांग्रेस को शिफ्ट हो गया, आप को दिल्ली में कितनी सीटें मिलेगी,
इस सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि देखिये क्या होता है, दरअसल चुनाव के 48 घंटे पहले हमें लग रहा था कि सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी जीतेगी, लेकिन आखिरी लम्हों में सारा का सारा वोट कांग्रेस को चला गया, ये सब  चुनाव से एक दिन पहले हुआ, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि आखिर ऐसा क्या हुआ।

फिर अलापा ईवीएम राग
सिर्फ मुस्लिम वोट ही नहीं बल्कि केजरीवाल ने ईवीएम राग भी अलापा है, उन्होने कहा कि अगर ईवीएम से छे़ड़छाड़ नहीं हुई, तो मोदी जी की प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी नहीं होगी,


इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अगर मोदी और अमित शाह के बिना केन्द्र में सरकार बनती है, तो वो समर्थन देने को तैयार हैं, लेकिन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के वादे पर ही आम आदमी पार्टी केन्द्र की गैर मोदी सरकार को समर्थन करेगी।

कुमार विश्वास का तंज 
केजरीवाल के इस बयान के बाद कुमार विश्वास ने भी बिना देर किये ट्वीट कर तंज कस दिया, कुमार ने पहले ट्वीट किया, कि इस बार ईवीएम की जगह मुश्किल,
इसके साथ ही आप के बागी नेता ने एक और ट्वीट में लिखा, कि 23 मई को होने वाले अंडाकरण यानी 0 की तैयारी।