खत्म हुई विराट कोहली की सबसे बड़ी टेंशन, स्टाइलिश बल्लेबाज ने जीत लिया दिल

केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में ना सिर्फ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला, बल्कि शानदार शतक लगाया।

केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में ना सिर्फ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला, बल्कि शानदार शतक लगाया।

विश्वकप शुरु होने से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन खत्म होती दिख रही है। दरअसल पिछले एक डेढ साल से विराट कोहली नंबर चार पर खेलने वाले बल्लेबाज को लेकर परेशान थे, लेकिन लग रहा है कि अब विराट की मुश्किल हल हो गई है, जिस खिलाड़ी ने ये मुश्किल हल किया है, उसका नाम है केएल राहुल, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में शतक लगाकर राहुल ने नंबर चार पर अपना स्थान बुक कर लिया है।

शानदार शतक 
राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में ना सिर्फ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला, बल्कि शानदार शतक लगाया, स्टाइलिश बल्लेबाज ने 99 गेंदों में 108 रन बनाये,
इस दौरान उन्होने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाये, इस अभ्यास मैच में पूर्व कप्तान धोनी भी पुराने रंग में नजर आये, माही ने सिर्फ 73 गेंदों में शतक ठोंक दिया।

शीर्ष क्रम फेल
आपको बता दें कि लगातार दूसरे अभ्यास मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल रहा, शिखर धवन एक रन और रोहित 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गये,

कप्तान विराट कोहली 47 रन कुछ देर संघर्ष करते रहे, हालांकि वो भी पवेलियन लौट गये, टीम 102 रनों तक ही अपने चार शीर्ष बल्लेबाज खो चुकी थी, जिसके बाद राहुल ने धोनी ने साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिये 164 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम 359 के स्कोर तक पहुंच सकी।

नंबर चार बुक
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से नंबर चार पर अंबाती रायडू खेल रहे थे, हालांकि विश्वकप टीम में चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विजय शंकर को चुना,
लेकिन दोनों अभ्यास मैचों में विराट कोहली ने नंबर चार पर केएल राहुल को बल्लेबाजी के लिये भेजा, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं, कि विश्वकप के दौरान इस नंबर पर राहुल बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं, वैसे इस नंबर के लिये विजय शंकर के अलावा दिनेश कार्तिक भी दावेदार माने जा रहे थे।

बांग्लादेश को 95 रनों से हराया
टीम इंडिया ने दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को 95 रनों से हराया, खराब शुरुआत के बाद भी टीम 359 का स्कोर बनाने में सफल रही,
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना नाम अच्छे से कर दिया, चहल और कुलदीप की जोड़ी ने 3-3 विकेट हासिल किये, तो बुमराह भी दो विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।