चुनाव नतीजों पर कुमार विश्वास का जबरदस्त ट्वीट, बिना नाम लिये कह दिया सबकुछ

कुमार ने साल 2017 के एक पुराने ट्वीट को रि-ट्वीट कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा है

कुमार विश्वास ने साल 2017 के एक पुराने ट्वीट को रि-ट्वीट कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा है।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे लगभग साफ हो चुकी है, एक बार फिर प्रचंड मोदी लहर पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता में लौटी है,
मोदी नाम की सुनामी इतनी तेज थी कि देश के कई हिस्सों में एनडीए ने क्लीन स्वीप किया है, 2014 में एनडीए ने 336 सीटें हासिल की थी, इस बार 353 सीटें जीतती दिख रही हैं, इस बीच कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया है।

कुमार का ट्वीट
आम आदमी पार्टी में किनारे चल रहे कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, चुनावी परिणाम, एग्जिट पोल और  देश की वृहद आशाओं के अनुसार ही आ रहे हैं,
किंतु आज से इतिहासि का एक नया कूड़ेदान प्रतीक्षारत भी है, कुछ तथाकथित स्वनामधन्य लोकतंत्र-रक्षकों के परम पतन हेतु ! आत्ममुग्ध फ्यूज बल्बों की इस ऊर्जा स्खलित झालर की चमकदार विदाई।

मोदी को बधाई 
कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होने पीएम मोदी को प्रचंड जीत के लिये बधाई दी, उन्होने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इस अद्भुत विजय पर बधाई, आप के नेतृत्व में राष्ट्र, परम-वैभव के मार्ग पर शक्ति के साथ बढ़े, ऐसी शुभकामना है. राहुल गांधी आशानुरूप परिणाम न मिलने पर भी, आशा है आप व अन्य दलों के नेता लोकतंत्र का सकारात्मक विपक्ष बनेंगें."

केजरीवाल पर निशाना 
कुमार ने साल 2017 के एक पुराने ट्वीट को रि-ट्वीट कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी निशाना साधा है, उन्होने कहा कि साथियों को शून्य समझने वालों को समझना होगा,
कि जब तक वो तुम्हारे पीछे खड़े हैं, तभी तक तुम दहाई हो, कभी आगे खड़े हुए तो ढंग की ईकाई भी नहीं बचोगे।