कुमार विश्वास ने इशारों में दिल्ली की जनता से कह दी बड़ी बात, बीजेपी हो रही खूब खुश
मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, गुरु-कवि-मित्र और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिये आभार दिल्ली।
मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, गुरु-कवि-मित्र और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिये आभार दिल्ली।
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिये रविवार को 59.8 फीसदी मतदान हुआ, मतदान के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि किस पार्टी को कितनी सीटें नसीब होती है, लेकिन नतीजों से पहले ही आप के बागी नेता कुमार विश्वास ने बिना नाम लिये सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है, उन्होने 6ठें चरण के बाद कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जो बीजेपी के लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।कुमार विश्वास का ट्वीट
मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, गुरु-कवि-मित्र और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है,
आज ठीक वैसा करने के लिये आभार दिल्ली, इसके साथ ही कुमार ने ये भी लिखा, कि शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में बस अब लगभग दो सौ दिन और, इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाए, जय हिंद।
धोखा देने का आरोप
कुमार विश्वास ने बिना नाम लिये केजरीवाल पर गुरु अन्ना हजारे, मित्र प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव और कवि को धोखा देने का आरोप लगाया है, साथ ही ये भी याद दिलाया है,
कि अगले दो सौ दिनों बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें दिल्ली की जनता उनकी हिसाब करेगी, आपको बता दें कुमार इन दिनों अपनी पार्टी में साइडलाइन हैं।
केजरीवाल पर हमलावर
कहा जाता है कि अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद कुमार विश्वास को साइडलाइन कर दिया गया है, जिसके बाद से वो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं,
हालांकि वो अभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं, लेकिन पार्टी उन्हें अब पहले जैसा भाव नहीं देती है।


