कुमार विश्वास का ममता दीदी पर निशाना, दोहे के जरिये कही झन्नाटेदार बात

सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं, जब कुछ लोगों के एक समूह ने उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाये।

सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं, जब कुछ लोगों के एक समूह ने उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाये।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की, इसके साथ ही दूसरे कार्यकाल में प्रवेश हो चुका है, शपथ लेने वाले मंत्रियों को कार्यभार भी सौंपा जा चुका है, बंगाल में बीजेपी ने 18 सीटें हासिल की है, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता मिशन विधानसभा में लग चुके हैं, उससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है, शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने के बाद भी वो नहीं पहुंची।

तुलसीदास का दोहा
सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं, जब कुछ लोगों के एक समूह ने उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाये,
अब इसी मामले में चर्चित कवि कुमार विश्वास ने बिना नाम लिये दीदी से  संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होने तुलसीदास का दोहा लिखा है।

रामनाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार
तुलसी भीतर बाहेरहुं जौ चाहसि उजिआर
यानी- बाबा तुलसी कहते हैं कि हे मनुष्य (हे दीदी) यदि तुम भीतर-बाहर (केन्द्र-राज्य) दोनों  ओर उजाला (प्रगति-शांति-सुराज) चाहती हो, तो मुखरुपी द्वार की जीभरुपी देहलीज पर राम-नाम रुपी मणिदीप  को रखो।

ममता को देख नारेबाजी
आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्च भाटपारा इलाके से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाये,
जिसे सुनते ही ममता बनर्जी गुस्सा हो गई, ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।