पूर्ण बहुमत से लौटेगी मोदी सरकार, जानिये क्या कहते हैं तमाम एक्जिट पोल्स

टाइम्स नाऊ और वीएमआर के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है।

टाइम्स नाऊ और वीएमआर के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो चुका है, करीब डेढ महीने चले इस चुनावी प्रक्रिया में सात चरणों के तहत मतदान हुए, तमाम राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये, फिलहाल 542 लोकसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है, नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे। उससे पहले तमाम न्यूज चैनल एक्जिट पोल के जरिये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, कि देश में अगली सरकार किसकी होगी।

टाइम्स नाऊ- वीएमआर
टाइम्स नाऊ और वीएमआर के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है,
इनके अनुसार बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 306 सीटें, यूपीए को 132 और अन्य दलों को 104 सीटें मिलती दिख रही है, साथ ही इन्होने ये भी बताया है कि एनडीए को  41.1 फीसदी, यूपीए को 31.7 फीसदी और अन्य को 27.2 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

न्यूज नेशन और सी वोटर
न्यूज नेशन के मुताबिक एनडीए 286, यूपीए - 122 और अन्य 134 सीटें जीत सकती है, अगर सी वोटर की बात करें, तो इसके एक्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 287,
यूपीए को 128 और अन्य दलों को 127 सीटें मिलने की संभावना है। अगर रिपब्लिक-जन की बात के एक्जिट पोल को देखें, तो एनडीए को 305 और यूपीए को 124, यूपी में महागठबंधन को 26 और अन्य दलों को 87 सीटें मिलती नजर आ रही है।

एनडीए को पूर्ण बहुमत
ज्यादातर चैनलों के मुताबिक एक बार फिर से केन्द्र में पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार बनने जा रही है, हालांकि आपको बता दें कि ये एक्जिट पोल है,
असली नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, जब एक्जिट पोल गलत साबित हुए हैं, तो कई बार सही भी साबित हुए हैं, इसलिये 23 मई का इंतजार कीजिए।