विश्वकप से पहले धोनी ने बताया रिटायरमेंट प्लान, वीडियो में कही दिल की बात

धोनी ने इस वीडियो में बताया है कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक है, वो अपने फैंस को वीडियो में अपनी बनाई हुई पेंटिंग दिखा रहे हैं।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएंधोनी ने इस वीडियो में बताया है कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक है, वो अपने फैंस को वीडियो में अपनी बनाई हुई पेंटिंग दिखा रहे हैं।


इसी महीने 30 मई से शुरु होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिये टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड रवाना होगी, ये विश्वकप धोनी के लिये काफी खास है, दरअसल विश्लेषक इस विश्वकप को माही का आखिरी विश्वकप बता रहे हैं, मालूम हो कि पूर्व कप्तान 38 साल के हो चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वो अगले विश्वकप तक सन्यास ले सकते हैं, इन सब के बीच माही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस को अपने बचपन के शौक के बारे में बता रहे हैं।

बचपन में शौक 
धोनी ने इस वीडियो में बताया है कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक है, वो अपने फैंस को वीडियो में अपनी बनाई हुई पेंटिंग दिखा रहे हैं,
धोनी कहते हैं कि मैं आपको अपने खास सीक्रेट के बारे में बताने जा रहा हूं, मुझे बचपन से ही पेंटिंग का बहुत शौक हैं, मैं आपको अपनी कुछ पेंटिंग्स दिखाऊंगा, मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी, मैं रिटायरमेंट के बाद अपने इस शौक को पूरा करुंगा, इसे और समय दूंगा।

विश्वकप से पहले रंग में धोनी 
मालूम हो कि विश्वकप से पहले महेन्द्र सिंह धोनी अलग ही रंग में दिख रहे हैं, उन्होने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, उनकी टीम फाइनल तक पहुंची,
हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस ने उनकी टीम को 1 रन से हरा दिया, धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में 15 मुकाबलों में 83.20 के शानदार औसत से 416 रन बनाये, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.62 का रहा।

विश्वकप में धोनी का प्रदर्शन
विश्वकप में अगर महेन्द्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होने 20 मैचों में 507 रन बनाये, इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 42.25 रहा है।
विश्लेषकों के मुताबिक धोनी की मौजूदगी ही टीम का माहौल बदल सकती है, साथ ही विराट को कप्तानी में भी वो काफी मदद करते हैं।

टीम इंडिया का विश्वकप में शेड्यूल
वॉर्म अप मैच-
25 मई- भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर तीन बजे, लंदन)
28 मई- बांग्लादेश बनाम भारत (दोपहर तीन बजे, कॉर्डिफ)
लीग मैच
5 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (दोपहर तीन बजे, साउथेम्पटन)
9 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दोपहर तीन बजे, लंदन)
13 जून - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर तीन बजे,नॉर्टिघम)
16 जून - भारत बनाम पाकिस्तान (दोपहर तीन बजे, मैनचेस्टर)
22 जून - भारत बनाम अफगानिस्तान (दोपहर तीन बजे, साउथेम्पटन)
27 जून - भारत बनाम वेस्टइंडीज (दोपहर तीन बजे, मैनचेस्टर)
30 जून - भारत बनाम इंग्लैंड (दोपहर तीन बजे, बर्मिघम)
2 जुलाई - भारत बनाम बांग्लादेश (दोपहर तीन बजे, बर्मिंघम)
6 जुलाई - भारत बनाम श्रीलांक (दोपहर तीन बजे, लीड्स)
9 जुलाई - पहला सेमीफाइनल (दोपहर तीन बजे, मैनचेस्टर)
11 जुलाई - दूसरा सेमीफाइनल (दोपहर तीन बजे, बर्मिघम)
14 जुलाई - फाइनल (दोपहर तीन बजे, लंदन)