13 साल पहले मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरदस्ती क्यों किया था किस, अब किया खुलासा

मीका सिंह ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, राखी भी पार्टी को एन्जॉय कर रही थी, लेकिन चीजें तब बिगड़ गई, जब राखी सावंत ने मेरे चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की।

मीका सिंह ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, राखी भी पार्टी को एन्जॉय कर रही थी, लेकिन चीजें तब बिगड़ गई, जब राखी सावंत ने मेरे चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की।

सिल्वर स्क्रीन पर तो किसिंग सीन अकसर ही सुर्खियां बटोरती है, लेकिन आज हम आपको जबरदस्ती वाले किस के बारे में बताते हैं, जो बेमतलब हुआ, लेकिन हां, इसने सुर्खियां खूब बटोरी, जी हां, बात साल 2006 की है, मौका था स्टार सिंगर मीका सिंह के जन्मदिन पार्टी का, जहां पर मीका ने केक काटने के बाद राखी सावंत को जोरदार किस कर लिया, जिससे ड्रामा क्वीन आगबबूला हो गई थी।

क्या था मामला
सबके सामने मीका द्वारा राखी को किस करने की तस्वीर आई, हालांकि इसका सच चुनिंदा लोगों को ही पता था, इस किस्से के कई अलग-अलग पहलू सामने रखे गये,

राखी सावंत ने मीका पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था, तो मीका ने भी ड्रामा क्वीन पर एक अलग जबरदस्ती करने का आरोप लगा दिया है।

जन्मदिन पार्टी  
मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने मुंबई अंधेरी के एक पब में अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी, जिसमें मैंने चुनिंदा लोगों को बुलाया था,
मैंने चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर आशीष शेरवुड को भी निमंत्रण दिया था, मैंने राखी को नहीं बुलाया था, क्योंकि मैं उनके बर्ताव के बारे में जानता था, लेकिन राखी आशीष के साथ उस पार्टी में आ गई, वो मेरे साथ ओवर फ्रेंडली होने लगीं, हालांकि इससे मुझे कोई खास फर्क नहीं पड़ा, मैं पार्टी एंन्जॉय कर रहा था।

कैसे बिगड़ा मामला 
स्टार सिंगर ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, राखी भी पार्टी को एन्जॉय कर रही थी, लेकिन चीजें तब बिगड़ गई, जब राखी सावंत ने मेरे चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की,
मुझे तब स्किन एलर्जी थी, मैंने सबको मना किया था कि मेरे चेहरे  पर केक ना लगाएं, लेकिन जैसे ही मैंने केक काटा, तो मना करने के बावजूद राखी ने मेरे चेहरे पर जबरदस्ती केक लगाने की कोशिश की।

मीका ने कर लिया किस
मीका ने बताया कि मैंने राखी को केक लगाने से मना किया, लेकिन वो नहीं मानी, जिससे मैं गुस्से में आ गया, उन्हें सबक सिखाने के लिये मैंने सबके सामने ही उन्हें किस कर लिया।
इसके बाद राखी सावंत ने जमकर हंगामा काटा, काफी दिनों तक ये मामला सुर्खियों में बना रहा, मीत ब्रदर्स ने तो इस पर  चुटकी लेते हुए एक गाना भी बना दिया था।