खुलकर बोले मनमोहन सिंह के दिग्गज मंत्री, बयान से सियासी भूकंप, कांग्रेस को अमित शाह की अवश्यकता

पूर्व विदेश मंत्री ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने की जिद पर कहा है, सवाल ये है कि अगर राहुल नहीं तो फिर कौन, उनकी जगह कौन लेगा।

पूर्व विदेश मंत्री ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने की जिद पर कहा है, सवाल ये है कि अगर राहुल नहीं तो फिर कौन, उनकी जगह कौन लेगा।

कभी गांधी परिवार के करीबियों में गिने जाने वाले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद एक निजी न्यूज चैनल से बात की, उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अमित शाह जैसे एक मजबूत और तेज-तर्रार शख्स की आवश्यकता है, जो हो नहीं सकता, सक्रिय राजनीति से सन्यास ले चुके नटवर सिंह ने बीजेपी के संगठन और प्रबंधन की भी तारीफ की, साथ ही कांग्रेस में फैली ऊहापोह और असफलता के लिये पार्टी के आला नेताओं पर निशाना भी साधा।

कांग्रेसी सीएम जाते क्यों नहीं
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल  गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कुछ बड़े नेताओं के नाम लिये थे, जिसमें उन्होने कहा था कि कुछ लोगों ने पार्टी से ज्यादा परिवार का हित देखा,
अपने बेटे के टिकट के लिये दबाव बनाया, इस पर नटवर सिंह ने कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष ने साफ-साफ  कह दिया, इसके बावजूद ये सीएम अभी तक पद पर क्यों हैं, इन्हें  को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिये था।

दौर बदल रहा है
नटवर सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि ये कांग्रेस में परंपरा रही है कि अगर आपका नेता वर्किंग कमेटी की बैठक में कुछ कहता है, और चीजें  बाहर आ जाती है,
तो खुद ही कहना चाहिये, कि हम तो घर जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, नेहरु, पटेल और गांधी जी के दौर अलग थे, अब तो छोड़ दीजिए।

नया कांग्रेस अध्यक्ष
पूर्व विदेश मंत्री ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने की जिद पर कहा है, सवाल ये है कि अगर राहुल नहीं तो फिर कौन, उनकी जगह कौन लेगा, उन्होने तो पहले ही कह दिया है,
प्रियंका और मां सोनिया गांधी भी नहीं आएंगी, तो फिर कौन होगा, इस हालात में राहुल को पद नहीं छोड़ना चाहिये, हालांकि उन्होने ये भी कहा कि एक सप्ताह में नये अध्यक्ष की तस्वीर साफ हो जाएगी।

गठबंधन करना चाहिये था
मनमोहन सिंह के मंत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर भी सवाल खड़े किये, उन्होने कहा कि कांग्रेस को यूपी और दिल्ली में गठबंधन कर लेना चाहिये था,
ऐसा करने से कम से कम वोट बढता, कार्यकर्ताओं में जोश बढता। नटवर सिंह ने प्रियंका को राजनीति में उतारने की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किये, उन्होने कहा कि अगर मैं होता तो कम से कम दो साल  पहले उन्हें लाने की सलाह देता, तीन महीने में कोई क्या कर सकता है।