राजनीति छोड़ देंगे नवजोत सिंह सिद्धू? फैक्ट चेकिंग में सच निकली बात

कुछ लोगों को लग रहा है कि सिद्धू का ये बयान फर्जी है, उन्हें ट्रोल करने के लिये उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, जब इस वीडियो को जांचा गया, तो सच्चाई सामने आई।

कुछ लोगों को लग रहा है कि सिद्धू का ये बयान फर्जी है, उन्हें ट्रोल करने के लिये उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, जब इस वीडियो को जांचा गया, तो सच्चाई सामने आई।

लोकसभा चुनाव में मोदी की प्रचंड लहर के सामने कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सीट तक गंवा बैठे, अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया, राहुल की इस हार से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी करियर दांव पर लग गया है, दरअसल राहुल की हार के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धू से राजनीतिक संन्यास लेने की मांग दिन-ब-दिन बढता ही जा रहा है।

क्या है मामला 
दरअसल कांग्रेस के स्टार प्रचारक और अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि अगर  राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गये,
तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है, लोग उनसे पूछ रहे हैं कि सन्यास कब लेंगे।

सच क्या है 
कुछ लोगों को लग रहा है कि सिद्धू का ये बयान फर्जी है, उन्हें ट्रोल करने के लिये उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, जब इस वीडियो को जांचा गया,
तो सच्चाई सामने आई, अप्रैल 2019 में सिद्धू ने इस बात की घोषणा की थी, कि अगर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव हारते हैं, तो वो राजनीति छोड़ देंगे, तब तो उन्होने  इस बात को भी खारिज किया था, कि स्मृति ईरानी राहुल को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

बीजेपी समर्थकों के निशाने पर
आपको बता दें कि सिद्धू पहले बीजेपी में थे, लेकिन अकाली दल से मतभेद के बाद 2014 में अमृतसर लोकसभा से उनका टिकट काटा गया और राज्यसभा भेज दिया गया,
जिससे सिद्धू नाराज हो गये और पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से  इस्तीफा दे दिया, कुछ दिनों बाद ही उन्होने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया, फिलहाल सिद्धू कैप्टन सरकार में मंत्री हैं।