चुनाव परिणाम के पांच दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना ट्वीट, आर-पार के मूड में हैं कैप्टन
सिद्धू से कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने नाराज हैं, कि उन्होने हाईकमान पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये दबाव बनाना शुरु कर दिया है।
सिद्धू से कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने नाराज हैं, कि उन्होने हाईकमान पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये दबाव बनाना शुरु कर दिया है।
कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव परिणाम के पांचवें दिन दूसरा ट्वीट किया है, उन्होने आज सुबह ट्विटर पर लिखा, कि जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, औरों के कंधे पर तो जनाजा उठा करता है। हालांकि सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू इन शब्दों के जरिये किसी पर निशाना साध रहे हैं, क्योंकि इन दिनों वो कुछ और वजहों से भी सुर्खियों में हैं।चुनाव परिणाम के बाद दूसरा ट्वीट
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, हालांकि पंजाब में कांग्रेस की स्थिति ठीक-ठाक रही, परिणाम घोषित होने के बाद सिद्धू का ये दूसरा बयान है,
इससे पहले 25 मई को उन्होने एक ट्वीट किया था, जिसमें शायराना अंदाज में उन्होने लिखा था कि अभी भी मैं हार नहीं मान रहा, बल्कि आगे भी काम करता रहूंगा।
कैप्टन ने बताया हार का जिम्मेदार
मालूम हो कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 13 में 13 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, हालांकि कांग्रेस 9 ही जीत पाई, इसके बाद कैप्टन ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हार के लिये सिद्धू जिम्मेदार है,
एक को चुन लें
सिद्धू से कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने नाराज हैं, कि उन्होने हाईकमान पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये दबाव बनाना शुरु कर दिया है,
सूत्रों का दावा है कि सीएम ने स्पष्ट शब्दों में हाईकमान को कह दिया है, कि सिद्धू और मुझमें से किसी एक को चुन लें, हालांकि फिलहाल हाईकमान इस मामले को ज्यादा तरजीह नहीं दे रहा, सिद्धू ने भी चुप्पी साध रखी है।


