मणिशंकर के नीच वाले बयान पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होने कहा कि वो ऐसी गालियों को उपहार की तरह लेते हैं।

पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होने कहा कि वो ऐसी गालियों को उपहार की तरह लेते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने महीनों की चुप्पी के बाद एक लेख लिखा है, जिस पर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है, दरअसल कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ अपनी 'नीच' वाले पुरानी टिप्पणी को सही ठहराया है, और उन्हें देश का सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री कहा है, राइजिंग कश्मीर और द प्रिंट में उनका ये लेख छपा है, जिसके बाद कांग्रेस और  बीजेपी ने इनके बयान की निंदा की, बीजेपी ने मणिशंकर पर पलटवार करते हुए उन्हें अपशब्द कहने के महारथी (एब्यूजर इन चीफ) कहा है।

जनता हर गाली की जवाब देगी
पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस पर हमला बोला, उन्होने कहा कि वो ऐसी गालियों को उपहार की तरह लेते हैं, जनता बीजेपी को चुनकर उनके हर एक गाली का जवाब देगी।
आपको बता दें कि शिमला में मणिशंकर अय्यर को तब गुस्सा आ गया, जब मीडियाकर्मियों ने उनसे उनके लेख को लेकर सवाल पूछ लिया, तो उन्होने माइक्रोफोन को अलग  रख अपनी मुट्ठी दिखाई, फिर चिल्लाते हुए वहां से जाने के लिये कहा, अय्यर ने स्पष्ट तौर पर पीएम की नकल की और उन्हें कायर बताया।

अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बयान 
अंतिम चरण से पहले मणिशंकर अय्यर ने लेख में लिखा है, कि याद है 2017 में मैंने मोदी को क्या कहा था, क्या मैंने सही भविष्यवाणी नहीं की थी,
मालूम हो कि 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अय्यर ने मोदी को नीच किस्म का आदमी  कहा था, उनके इस बयान के बाद खूब हायतौबा मची थी, बाद में कांग्रेस नेता को माफी मांगनी पड़ी थी, कांग्रेस ने उन पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था, हालांकि कुछ महीनों के बाद ही उनका निलंबन निरस्त हो गया था।

जनता सत्ता से हटा देगी
अपशब्द को दोहराते हुए अय्यर ने लिखा है, कि देश की जनता किसी भी हालत में 23 मई को मोदी को सत्ता से हटा देगी,
अब तक के सबसे ज्यादा ऊटपटांग बयान देने वाले पीएम की ये माकूल विदाई होगी। मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी की निंदा करते हुए रणदीप सूरजेवाला ने उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में कहा कि उचित मंच पर इस विषय को उठाया जाएगा, मामले में  उचित कार्रवाई होगी।