चुनाव आयोग को लेकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कही बड़ी बात, तिलमिला सकता है विपक्ष

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत अच्छे से काम किया है।

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत अच्छे से काम किया है।

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लंबे समय तक राजनीतिक जीवन जिया, अब उन्होने 2019 लोकसभा चुनाव में शानदार तरीके चुनाव कराने के लिये इलेक्शन कमीशन की तारीफ की है, पूर्व राष्ट्रपति ने एक किताब विमोचन के मौके पर ऐसी बातें कही है, आपको बता दें कि प्रणब दादा का बयान ऐसे समय में आया है, जब पूरा विपक्ष एक सुर में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहा है।

प्रणब मुखर्जी ने की तारीफ
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के समय से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों तक संस्थान ने बहुत अच्छे से काम किया है,

प्रणब दादा ने कहा कि कार्यपालिका तीनों आयुक्तों को नियुक्त करती है, और वो अपना काम अच्छे  से करते हैं, आप उनकी आलोचना नहीं कर सकते, ये चुनाव का सही रवैया है।

लोकतंत्र सफल
पूर्व राष्ट्रपति ने किताब विमोचन के मौके पर बोलते हुए कहा कि यदि लोकतंत्र सफल हुआ है, तो ये मुख्यतः सुकुमार सेन से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों द्वारा अच्छे से चुनाव संपन्न कराने की वजह से हुआ है,

आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी के ये बयान तब आया है, जब विपक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहा है।

पक्षपात का आरोप
प्रणब मुखर्जी के इस बयान से एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया था, उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा,
कि पीएम मोदी के समक्ष चुनाव आयोग की आत्मसमर्पण सभी के सामने जाहिर है, अब चुनाव आयोग निष्पक्ष या सम्मानित नहीं रह गया है, इसके साथ ही ममता दीदी, मायावती और केजरीवाल भी इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं।