जवान औरंगजेब की हत्या का सेना ने लिया बदला, आतंकी को दी ऐसी मौत
पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार तीन मृत आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था।
पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार तीन मृत आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सेना के जवान औरंगजेब की हत्या का बदला ले लिया है, दरअसल कुछ महीने पहले औरंगजेब छुट्टी पर अपने घर जा रहा था, तभी आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया था, उसके बाद उसकी हत्या कर दी, अब सुरक्षा बलों ने औरंगजेब की हत्या में शामिल एक आतंकी समेत हिजबुल मुजाहिदीन के तीन दहशतगर्दो को मार गिराया।इलाके की घेराबंदी कर अभियान
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के पंजगाम क्षेत्र में आतंकियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी,
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें तीन दहशतगर्दो को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
दहशतगर्दो ने शुरू की गोलीबारी
प्रवक्ता ने बताया कि सघन तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे दहशतगर्दो ने गोलीबारी शुरु कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी माकूल जवाब दिया,
इस दौरान तीन आतंकियों मारे गये। प्रवक्ता ने कहा कि उनके शव बरामद कर लिये गये हैं, साथ ही मौके से हथियार भी जब्त कर लिये गये हैं। उन्होने बताया कि मृत आतंकियों की शिनाख्त अवंतीपोरा स्थित पंजगाम के शौकत डार, सोपोर में वदूरा पायीन के इरफान वार और पुलवामा के तहाब के मुजफ्फर शेख के रुप में हुई है।
हिजबुल से संबंध
प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार तीन मृत आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था,
वो सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और असैन्य लोगों पर अत्याचार समेत आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहे थे, प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शौकत डार इलाके के कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में भी शामिल रहा है।
औरंगजेब की हत्या में शामिल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शौकत डार पिछले साल 2018 में सेना के जवान औरंगजेब की हत्या और पुलिस कर्मी आकिब अहमद वागे के कत्ल करने में भी शामिल था,
उसके खिलाफ आतंकवाद के कई मामले दर्ज थे, आतंकियों ने पिछले साल जून में ईद मनाने के लिये अपने घर लौट रहे औरंगजेब का पुलवामा से अपहरण कर लिया था, साथ ही उसकी हत्या कर वीडियो जारी किया था, जिस पर खूब हायतौबा मचा था।



