सिद्धू को मिल रहा इस पार्टी को ज्वाइन करने की सलाह, अब पंजाब कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं, उन्होने कहा कि जो भी मैंने कहा आत्मा से कहा है, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पंजाब की आत्म पर चोट है।
नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं, उन्होने कहा कि जो भी मैंने कहा आत्मा से कहा है, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पंजाब की आत्म पर चोट है।
पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह अब खुलकर सतह पर आ चुका है, कैप्टन कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने अब नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इसके साथ ही पंजाब मामलों की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी भी सिद्धू से खफा बताई जा रही हैं, उन्होने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से रिपोर्ट मांगी है, कहा जा रहा है कि चुनाव परिणाम के बाद सिद्धू के पर कतरने की तैयारी है, अब देखना है कि सिद्धू क्या करते हैं।कार्रवाई की मांग
कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने खुलकर सिद्धू के खिला कार्रवाई की मांग की है, सुखजिंदर सिंह रंधावा,
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और साधू सिंह धर्मसोत ने सिद्धू की बयानबाजी को गैर-वाजिब और बेतुका बताया है, इसके साथ ही इन मंत्रियों ने कहा कि उनकी सिद्धू से कोई नाराजगी नहीं है, बयान देने से पहले उन्हें कैबिनेट की बैठक में बात करनी चाहिये थी, ऐसे बयानों से सरकार और पार्टी की छवि खराब होती है।
सिद्धू अपनी बात पर अड़े
नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं, उन्होने कहा कि जो भी मैंने कहा आत्मा से कहा है, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पंजाब की आत्म पर चोट है, पूरी सिख कौम आहत है, इसके साथ ही सिद्धू ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लिये बिना इशारा करते हुए कहा, ठोक दो उन लोगों को, जो लोग मिलीभगत कर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं।
निशाने पर सिद्धू
आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू उन्हें हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, अब उनके कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है,
उनका कहना है कि सिद्धू के गैर जरुरी बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है, इसलिये उनके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिये।
तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हो जाएं
दूसरी ओर हरियाणा सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि वो कहीं के नहीं रहने वाले हैं, उन्हें अपने ही नेता बाहर का रास्त दिखाने में लगे हुए हैं,
नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से अच्छे संबंध हैं, वो पाकिस्तान जाकर इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हो जाएं।



