मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रितिका ने लिया रोहित शर्मा का इंटरव्यू, पूछा ऐसा सवाल, वीडियो
रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा से सबसे पहले पूछा कि आपको अपनी बेटी समायरा के सामने चौथा आईपीएल खिताब जीतकर कैसा लग रहा है।
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा से सबसे पहले पूछा कि आपको अपनी बेटी समायरा के सामने चौथा आईपीएल खिताब जीतकर कैसा लग रहा है।
आईपीएल 12 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई की टीम ने 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की, इसके साथ ही मुंबई चार बार आईपीएल खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई, रोहित भी ये उपलब्धि हासिल करने वाले आईपीएल के सबसे सफल कप्तान बन गये, आपको बता दें कि हिटमैन कुछ महीने पहले ही पहली बार पापा बनें हैं, खिताब जीतने के बाद हिटमैन अपनी बेटी समायरा के साथ मैदान पर खेलते दिखें, आईपीएल जीतने के बाद रोहित की पत्नी रितिका ने उनका शानदार इंटरव्यू लिया, जिसमें उनकी प्यारी बेटी को लेकर दिलचस्प बातें हुई, ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पत्नी ने पूछा सवाल
रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा से सबसे पहले पूछा कि आपको अपनी बेटी समायरा के सामने चौथा आईपीएल खिताब जीतकर कैसा लग रहा है,
तो मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि ना सिर्फ समायरा बल्कि तुम भी, हां मैं मानता हूं, कि समायरा के सामने ये पहला टाइटल हमने जीता है, वो बहुत से मैच में स्टेडियम आई, जिससे मुझे काफी खुशी मिली।
1 रन से जीत
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, मुंबई के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना सके और चेन्नई को 150 का लक्ष्य दिया, हालांकि धोनी की टीम 148 रन ही बना सकी, और 1 रन से मैच गंवा बैठी।
रितिका ने अपने पति से आखिरी ओवर के उस लम्हें को याद करते हुए पूछा कि आपने कैसे दिल की धड़कनों का थामा, क्यों कि मैं तो देख तक नहीं पा रही थी।
रोहित का जवाब
जिस पर हिटमैन ने कहा कि मैं तो आंखें बंद नहीं कर सकता था, क्योंकि मुझे तो खेल में रहना था, हमें पता है कि आखिरी के ओवर कैसे होते हैं, मुझे पिछली बार की भी याद आती है,
तब हमें आखिरी ओवर में 9 से 10 बचाने थे, तब मिचेल जॉनसन थे, इस बार मलिंगा ने कर दिखाया, हम दोनों ही जीत के लिये बधाई और शुक्रिया अदा करते हैं, आपको बता दें कि 2017 में भी मुंबई ने फाइनल मुकाबले में 1 रन से ही जीत हासिल किया था।
https://twitter.com/21shubhamPandey/status/1127779074527584256
https://twitter.com/IPL/status/1127643256991338496


