गौतम गंभीर की जीत से बौखलाये शाहिद अफरीदी, किया अपमानजनक टिप्पणी, वीडियो

गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव जीत गये, तो इस पर अफरीदी ने कहा कि गंभीर को अक्ल नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें वोट दे दिया।

गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव जीत गये, तो इस पर अफरीदी ने कहा कि गंभीर को अक्ल नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें वोट दे दिया।

हाल ही में भारत में आम चुनाव संपन्न हुए, चुनावी नतीजों में बीजेपी को अभूतपूर्व सफलता मिली, भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार तिहरा शतक लगाया, इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को बेवकूफ कहा है, इतना ही नहीं अफरीदी ने दिल्ली की जनता को भी अप्रत्यक्ष रुपा से बेवकूफ कहा है, हालांकि भारतीय ट्रोलरों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की ऐसी-तैसी कर दी।

अफरीदी ने क्या कहा 
दरअसल पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी प्रेस कांफ्रेंस में दिख रहे हैं, वहां मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव जीत गये,
तो इस परअफरीदी ने कहा कि गंभीर को अक्ल नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें वोट दे दिया, इतना ही नहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अफरीदी भड़क उठे।

दिल्ली वालों ने वोट दे दिया 
शाहिद अफरीदी ने कहा कि क्या कोई समझदार आदमी ऐसा कहेगा, क्या कोई पढा लिखा आदमी ऐसा बोलेगा, जैसे गौतम गंभीर ने कहा है, गंभीर को अक्ल नहीं है,
तब भी दिल्ली वालों ने उसे वोट दे दिया। आपको बता दें कि गौती ने भारत-पाक मुकाबले को लेकर कहा था कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल नहीं खेलना चाहिये, उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिये।

दोनों में चलता रहता है रार
आपको बता दें कि गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच मैदान के अंदर और बाहर रार चलता रहता है, ये कोई पहली मर्तबा नहीं है, जब अफरीदी ने गंभीर पर हमला बोला है,
हालांकि जब भी उन्होने कुछ बोला है, हर बार मुंह की खाई है, उम्मीद की जा रही है कि गौतम गंभीर भी उनकी बदतमीजी का जल्द ही जवाब देंगे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।