प्रचंड जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के बदल गये सुर, बीजेपी की आई याद

शत्रुघ्न सिन्हा कभी बीजेपी को मुख्य चेहरों में शामिल थे, वो पार्टी के स्टार प्रचारक थे, अटल जी की सरकार में मंत्री भी रहे।

शत्रुघ्न सिन्हा कभी बीजेपी को मुख्य चेहरों में शामिल थे, वो पार्टी के स्टार प्रचारक थे, अटल जी की सरकार में मंत्री भी रहे।

हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई दी है, इसके साथ ही शॉटगन ने अपने खिलाफ चुनाव लड़े और जीते रविशंकर प्रसाद को अपना पारिवारिक मित्र बताते हुए शुभकामनाएं दी है, आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा पति-पत्नी दोनों ताल ठोंक रहे थे, लेकिन दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा।

28 साल बीजेपी के साथ सियासत मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा करीब तीन दशक तक बीजेपी के साथ सियासत करते रहे, हालांकि 2014 में मोदी सरकार में जगह ना मिलने के बाद उन्होने बगावती तेवर अपना लिये,
उन्होने पार्टी नेतृत्व और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, कई बार उन्होने पार्टी को असहज कर दिया, जिसके बाद पटना साहिब सीट से उनका टिकट काटा गया, नाराज शॉटगन कांग्रेस में चले गये।

शॉटगन का ट्वीटचुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह और खास कर हमारे फैमिली फ्रेंड रविशंकर प्रसाद को जीत की बहुत-बहुत बधाऊ,

ये उस पार्टी में जश्न का समय है, जो हाल तक मेरी भी थी, मैं सभी को दिल से सलाम करता हूं।
बीजेपी से बगावत आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा कभी बीजेपी को मुख्य चेहरों में शामिल थे, वो पार्टी के स्टार प्रचारक थे, अटल जी की सरकार में मंत्री भी रहे,

लेकिन जब 2014 में पार्टी में मोदी-शाह का वर्चस्व बढा, तो शॉटगन बागी हो गये, उन्होने कई बार सार्वजनिक मंचों से इन दोनों के खिलाफ बयानबाजी की, जिसके बाद मोदी-शाह ने उनकी नाराजगी दूर करने के बजाय उल्टा किनारे कर दिया।
पत्नी भी हारी चुनावइस लोकसभा चुनाव में शॉटगन के साथ-साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनावी मैदान में थी, वो सपा के टिकट पर लखनऊ से केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी ताल ठोंक रही थी,
हालांकि मोदी लहर में पति-पत्नी दोनों को हार का सामना करना पड़ा।