शिवसेना से ये सांसद होंगे मोदी सरकार में शामिल, हो गया नाम का ऐलान

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ये भी जानकारी दी कि मोदी सरकार में एनडीए के सभी सहयोगी दल से कम से कम एक मंत्री बनने जा रहे हैं।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ये भी जानकारी दी कि मोदी सरकार में एनडीए के सभी सहयोगी दल से कम से कम एक मंत्री बनने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने जा रहे पीएम मोदी के कैबिनेट में एनडीए के कई सहयोगी दल के सांसद भी शपथ लेंगे, शिवसेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी ओर से कौन सा सांसद मंत्री बनने वाला है, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी से एक नेता आज मोदी कैबिनेट में मंत्री के रुप में शपथ लेंगे, उन्होने अरविंद सावंत का नाम बताया है।

राष्ट्रपति भवन में तैयारी
आपको बता दें कि 30 मई को पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, इसके लिये राष्ट्रपति भवन में तैयारियां जोरों पर चल रही है,
हालांकि अभी तक सभी मंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, मोदी सरकार-2 में सभी सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

जदयू को भी जगह
नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से एक को कैबिनेट रैंक और एक या दो राज्यमंत्री बनाया जा सकता है,
सूत्रों के मुताबिक जदयू से नीतीश के खासमखास आरसीपी सिंह या राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है, राज्यमंत्री के तौर पर संतोष कुशवाहा और दिनेश चंद्र यादव का नाम चल रहा है।

एनडीए के सभी घटक दलों के मंत्री
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ये भी जानकारी दी कि मोदी सरकार में एनडीए के सभी सहयोगी दल से कम से कम एक मंत्री बनने जा रहे हैं,
अकाली दल से हरसिमरत कौर का नाम आगे चल रहा है, हालांकि उनके पति सुखबीर बादल भी रेस में हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि सुखबीर पंजाब की सियासत पर फोकस करेंगे और पत्नी हरसिमरत दिल्ली की राजनीति करेगी।


तैयारियां जोरों पर
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये करीब 8 हजार लोगों का इंतजाम किया गया है, विदेश मंत्रालय ने बिम्सटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों,
मॉरीशस के प्रधानमंत्री और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को भी निमंत्रण भेजा है, साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को भी निमंत्रण भेजा गया, हालांकि ममता बनर्जी ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया है।