बीजेपी कार्यकर्ता को स्मृति ईरानी ने ऐसे दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा दिया, वीडियो
सुरेन्द्र सिंह के बेटे अभय ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर पिता की हत्या का संदेह जाहिर किया है, अभय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे पितका 24 घंटे बीजेपी और स्मृति ईरानी के प्रचार में लगे रहते थे।
सुरेन्द्र सिंह के बेटे अभय ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर पिता की हत्या का संदेह जाहिर किया है, अभय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे पितका 24 घंटे बीजेपी और स्मृति ईरानी के प्रचार में लगे रहते थे।
अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जैसे ही मामले की जानकारी स्मृति ईरानी को लगी, तो तुरंत पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंची, बताया जाता है कि सुरेन्द्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी थे, उनके बेटे ने हत्या के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर संदेह जाहिर किया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्मृति ने दिया कंधा
जैसे ही स्मृति ईरानी को सुरेन्द्र सिंह की हत्या की खबर मिली, वो तुरंत दिल्ली से अमेठी के लिये निकल गई, मौके पर पहुंच उन्होने पीड़ित परिवार को ढांढस बढाया,
इतना ही नहीं स्मृति बीजेपी कार्यकर्ता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया, हाल ही में हुए चुनाव में सुरेन्द्र सिंह ने स्मृति ईरानी के लिये खूब मेहनत की थी।
कांग्रेस कार्यकर्ता पर शक
सुरेन्द्र सिंह के बेटे अभय ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर पिता की हत्या का संदेह जाहिर किया है, अभय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे पितका 24 घंटे बीजेपी और स्मृति ईरानी के प्रचार में लगे रहते थे,
स्मृति ईरानी के जीतने के बाद उन्होने विजय यात्रा निकाली, कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये बात अच्छी नहीं लगी, शायद इसी वजह से उन लोगों ने मेरे पिता की हत्यात कर दी हो।
पारिवारिक रंजिश का मामला
आपको बता दें कि यूपी पुलिस इस मामले में तेजी से काम कर रही है, अब तक 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है,
यूपी पुलिस के डीजीपी ओ पी सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, हमें उम्मीद है कि 12 घंटे में मामले में सुलझा लेंगे, दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
#WATCH BJP MP from Amethi, Smriti Irani lends a shoulder to mortal remains of Surendra Singh, ex-village head of Barauli, Amethi, who was shot dead last night. pic.twitter.com/jQWV9s2ZwY— ANI (@ANI) May 26, 2019


