मोदी की प्रचंड जीत पर शाहरुख खान ने कह दी बड़ी बात, धूम मचा रहा है ट्वीट
लोकसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड के कुछ सितारों को टैग कर निवेदन किया था, कि वो जनता से मतदान करने के लिये आग्रह करें।
लोकसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड के कुछ सितारों को टैग कर निवेदन किया था, कि वो जनता से मतदान करने के लिये आग्रह करें।
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आ चुके हैं, केन्द्र में नरेन्द्र मोदी दोबारा सरकार बनाने की तैयारियां कर रहे हैं, नतीजों के आने के साथ ही देश-दुनिया से मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं, इसी कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी मोदी को बधाई दी है, किंग खान ने अपने ही अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शाहरुख ने क्या लिखा
ट्विटर पर शाहरुख खान ने लिखा कि हम बतौर प्राउड इंडियंस बड़ी क्लेरिटी के साथ स्थापना की है, अब हमें जरुरत है कि इसके पीछे चले और नई उम्मीद और सपनों के साथ काम करें,
इलेक्टोरल मैडेंट और डेमोक्रेसी विजयी है, पीएम मोदी जी और बीजेपी और उनके नेताओं को बड़ी बधाई।
मतदान के लिये जागरुकता
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड के कुछ सितारों को टैग कर निवेदन किया था, कि वो जनता से मतदान करने के लिये आग्रह करें,
जिसके बाद सभी बॉलीवुड सितारों ने लोगों से वोट करने की अपील की थी, पीएम के निवेदन के बाद शाहरुख खान ने बिल्कुल अलग अंदाज में लोगों से वोट करने का आग्रह किया था, किंग खान का तरीका पीएम मोदी को भी खूब भाया था, उन्होने शाहरुख की तारीफ भी की थी।
पीएम की जिंदगी पर फिल्म
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म 24 मई को रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म में नरेन्द्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है,
चुनाव के दौरान फिल्म के रिलीज पर सवाल उठे थे, जिसके बाद इसे चुनाव के बाद रिलीज किया जा रहा है, फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है।
We - as proud Indians - have chosen an establishment with great clarity and now we need to get behind it and work with it to have our hopes and dreams fulfilled.The Electoral Mandate and Democracy is a winner.Big congratulations to PM @narendramodi ji, @BJP4India and its leaders.— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 24, 2019


