टीवी एंकर ने सनी देओल को लेकर कही ऐसी बात, सनी लियोनी को देना पड़ा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कि मैं कितने वोट्स से आगे हूं, सनी लियोनी के इस ट्वीट के बाद लोग लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कि मैं कितने वोट्स से आगे हूं, सनी लियोनी के इस ट्वीट के बाद लोग लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच अचानक बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, आपका बता दें का सनी ना तो चुनाव लड़ रही हैं, और ना ही उन्होने किसी पार्टी या प्रत्याशी के लिये प्रचार किया, इसके बावजूद वो एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गई, आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, क्यों सनी लियोनी का नाम चुनाव के बीच में आ गया।

सनी देओल के जगह सनी लियोनी का नाम
दरअसल टीवी पत्रकारिता के एक बड़े एंकर एंकरिंग करते समय सनी देओल की जगह सनी लियोनी का नाम ले लिया,
जिसके बाद सोशल मीडिया पर उस एंकर के वीडियो क्लिप्स के साथ-साथ मीम्स भी वायरल होने लगे, खास बात ये भी है कि खुद सनी लियोनी ने भी इस पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

सनी ने क्या लिखा 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कि मैं कितने वोट्स से आगे हूं, सनी लियोनी के इस ट्वीट के बाद लोग लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि फिलहाल गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल काफी आगे चल रहे हैं, उनका मुकाबला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाख़ड़ से है।

सनी देओल ने क्या कहा 
रुझानों में आगे चलने पर खुशी जाहिर करते हुए सनी देओल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है, कि मोदी जी जीत रहे हैं, मुझे इस बात की भी खुशी है कि मेरी जीत हो रही है,
अब मेरा बस एक ही उद्देश्य है, कि मुझे जो जीत मिल रही है, उसके बदले काम करुं, ताकि लोगों के वोट की कीमत चुका सकूं।