शत्रुघ्न सिन्हा की हार पर मोदी ने लिखी ऐसी बात, तिलमिला जाएंगे खामोश
शत्रुघ्न सिन्हा करीब 28 साल बीजेपी में रहे, हालांकि पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद आम चुनाव से ठीक पहले उन्होने बीजेपी छोड़ कांग्रेस को दामन थाम लिया।
शत्रुघ्न सिन्हा करीब 28 साल बीजेपी में रहे, हालांकि पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद आम चुनाव से ठीक पहले उन्होने बीजेपी छोड़ कांग्रेस को दामन थाम लिया।
लोकसभा चुनाव के लिये मतों की गणना जारी है, रुझान के मुताबिक बीजेपी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है, पटना साहिब सीट से पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा भी चुनाव हारते दिख रहे हैं, वो बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से काफी पिछड़ चुके हैं, हालांकि नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शत्रुघ्न चुनाव हार जाएंगे।डिप्टी सीएम ने कसा तंज
शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव हारने पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा तंज कसा है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है How is the Josh? Khamosh!,
आपको बता दें कि खामोश शत्रुघ्न सिन्हा का सबसे चर्चित डायलॉग है, जो अकसर वो इस्तेमाल करते हैं।
करीब तीन दशक बीजेपी में रहे
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा करीब 28 साल बीजेपी में रहे, हालांकि पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद आम चुनाव से ठीक पहले उन्होने बीजेपी छोड़ कांग्रेस को दामन थाम लिया,
उन्होने पहले ही ऐलान कर दिया था कि सिचुएशन चाहे जो भी हो, लोकेशन वहीं रहेगा, हालांकि पटना साहिब के लोगों ने रविशंकर प्रसाद को अपना सांसद चुना है।
कौन है ये मोदी
मालूम हो कि कुछ दिन पहले मीडियाकर्मियों ने शॉटगन से कहा था कि सुशील कुमार मोदी ने आप पर निशाना साधा है, तो बॉलीवुड स्टार ने कहा था कि कौन है ये मोदी,
इसको कौन जानता है, देश एक ही मोदी को जानता है, वो हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री हैं, ऐसे लोगों के सवालों के जवाब भी मैं नहीं देता।


