'टाइम' भी हो गया 'भक्त', मोदी जैसा कोई नहीं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की, मोदी मंत्रिमंडल में किस-किस को जगह दी जाएगी, इसे लेकर दोनों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की, मोदी मंत्रिमंडल में किस-किस को जगह दी जाएगी, इसे लेकर दोनों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।

कुछ समय पहले मोदी को देश का विभाजनकारी नेता बताने वाली टाइम मैगजीन ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली अपार सफलता के बाद यू-टर्न मार लिया है, अब इस मैगजीन के एक ऑर्टिकल में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई है, इसमें कहा गया है, मोदी ने देश को जोड़ा, वैसा दशकों में कोई नहीं कर पाया, साथ ही ये भी कहा गया है कि पहले कार्यकाल में उनकी नीतियों की तमाम आलोचनाओं और उसके बाद मैराथन लोकसभा चुनावों के बावजूद उन्होने जिस  तरह वोटरों को जोड़ा, वैसा पिछले पांच दशकों में नहीं हुआ, इससे पहले 1971 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की लगातार दूसरी बार ऐसी ताजपोशी हुई थी, इस बार मोदी की अगुवाई में एनडीए के करीब 50 फीसदी वोट हासिल किये हैं।

65 से 70 मंत्री 
इस बीच पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिये गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के साथ-साथ 65  से 70 मंत्री भी शपथ लेंगे,
अरुण जेटली ने पहले ही पत्र लिखकर पीएम से गुजारिश की है, कि उनके नाम पर विचार ना किया जाए, स्वास्थ्य कारणों की वजह से जेटली फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं चाहते हैं।

कौन बनेगा मंत्री 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की, मोदी मंत्रिमंडल में किस-किस को जगह दी जाएगी, इसे लेकर दोनों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली,
कहा जा रहा है कि मोदी-शाह ने कैबिनेट का रुप तैयार कर लिया है, आज शाम तक सभी संभावित मंत्रियों को सूचना दे दी जाएगी, कि उन्हें कल शपथ लेना है।

कैबिनेट में संतुलन
इस बार मोदी कैबिनेट में अनुभव के साथ-साथ युवा, क्षेत्रीय संतुलन, महिला, जातिगत संतुलन और विधानसभा चुनाव को देखते हुए चेहरों को शामिल किया जा सकता है,
ये भी दावा किया जा रहा है कि अमित शाह भी शपथ ले सकते हैं, हालांकि ये तो कल शाम में ही साफ हो पाएगा, कि चाणक्य अब भी संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे, या फिर सरकार में जाएंगे।