तिरुपति बालाजी मंदिर के पास है इतने हजार किलो सोना, हर साल इतने हजार करोड़ रुपये का होता है चढावा
मंदिर प्रबंधन ने दो राष्ट्रीय बैंक में सोना जमा किया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले महीने 1381 किलो सोना वापस कर दिया
मंदिर प्रबंधन ने दो राष्ट्रीय बैंक में सोना जमा किया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले महीने 1381 किलो सोना वापस कर दिया।
आंध्रप्रदेश के विश्व प्रख्यात तिरुपति स्थित वैभवशाल मंदिर के पास 9 हजार किलो से ज्यादा सोना है, ये जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि अधिकारियों ने दी है, श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रबंधक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का 7235 किलो सोना अलग-अलग बैकों में विभिन्न जमा योजनाओं के तहत जमा है। जबकि मंदिर के खजाने में 1934 किलो सोना अभी भी है।पीएनबी में जमा सोना
आपको बता दें कि मंदिर प्रबंधन ने दो राष्ट्रीय बैंक में सोना जमा किया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले महीने 1381 किलो सोना वापस कर दिया,
पीएनबी ने ये सोना तीन साल की जमा योजना की परिपक्वता अवधि पूरा होने के बाद लौटाया था। मंदिर प्रबंधन को अब ये तय करना है कि 1381 किलो सोना किस बैंक में जमा करना है, सूत्रों का दावा है कि मंदिर प्रबंधन सोने की विभिन्न जमा योजनाओं का अध्ययन कर रहा है, जिसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा, वहां सोना जमा किया जाएगा।
सोने का ब्यौरा
टीटीडी के खजाने में करीब 553 किलो सोना है, जो श्रद्धालुओं द्वारा चढाया गया छोटा-छोटा आभूषण है। आपको बता दें कि मंदिर प्रबंधन अकसर सोने की जमा का ब्यौरा देने से बचता है,
लेकिन पिछले महीने तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों द्वारा 1381 किलो सोना जब्त किये जाने के बाद इस बारे में ब्योरा पेश किया गया।
सोना जब्त
आपको बता दें कि सोना तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में बीते महीने 17 अप्रैल को उस समय जब्त किया गया जब उसे पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच से तिरुपति स्थित टीटीडी के खजाने में ले जाया जा रहा था,
शुरुआत में तो मंदिर प्रबंधन ने जब्त किये गये सोना पर उसका हक होने से इंकार कर दिया, और कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि मंदिर का सोना वापस आ रहा था, सोना जब तक खजाने में नहीं पहुंच जाता, तब तक वो उनका नहीं है।
सलाना आय
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रबंधन ने जानकारी दी, कि उनका 5387 किलो सोना एसबीआई के पास जमा है, साथ ही 1938 किलो सोना इंडियन ओवरसीज बैंक के पास जमा है,
पिछले दो दशक से मंदिर प्रबंधन अपना सोना कई सरकारी बैकों में अलग-अलग जमा योजनाओं के तहत जमा कर रही है। इस मंदिर में रोजाना करीब पचास हजार तीर्थ यात्री पहुंचते हैं और मंदिर की सलाना आमदनी 1000 करोड़ से 1200 करोड़ रुपये है।



