अक्षय तुम्हारी पत्नी इरीटेट करती है, मोदी के चक्कर में ट्रोल हो गई ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार की पत्नी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अकसर इस तरह के तंज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
अक्षय कुमार की पत्नी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अकसर इस तरह के तंज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
पीएम मोदी चुनाव प्रचार से फुर्सत मिलने के बाद केदारनाथ धाम पहुंचे, बाबा केदार का दर्शन करने के बाद उन्होने गुफा में साधना की, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, पीएम की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां लूटी है, बॉलीवुड भी इसे लेकर जोरदार रिएक्शन दे रहा है, एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साधना को लेकर चुटकी ली है, उन्होने मेडिटेशन करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।मेडिटेशन की तस्वीर पोस्ट
ट्विंकल खन्ना ने पीएम मोदी की साधना की तस्वीर के मुकाबले अपनी एक फोटो पोस्ट की है, साथ ही कैप्शन में लिखा है कृपया दोस्तों साइन अप करें,
पिछले कुछ दिनों से बहुत सारी आध्यात्मिक इमेजेस देखने के बाद मैं अब मेडिटेशन फोटोग्राफी- पोजेज एंड एंगल्स नाम से वर्कशॉप शुरु करने जा रही हूं, मुझे लग रहा है कि वेडिंग फोटोग्राफी के बाद ये अगली बड़ी चीज होने जा रही है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की पत्नी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अकसर इस तरह के तंज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं,
सोशल मीडिया पर चर्चा
मालूम हो कि पीएम मोदी के केदारनाथ में साधना करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, मोदी समर्थक इसे अपने तरीके से परिभाषित कर रहे हैं,
तो उनके आलोचक अपने तरीके से, इस बीच तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
लोगों ने कर दिया ट्रोल
ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि अगर इतना ध्यान फिल्म पर लगाई होती,
तो शायद एक दो फिल्म हिट हो जाती, तो एक अन्य यूजर ने लिखा, कि मेडिटेशन किया करो, इससे तुम्हे मदद मिलेगी।



