सीएम योगी पूरी करेंगे बहन जी की ख्वाहिश, ऐसे पूरा होगा अखिलेश यादव से बदला

इस ब्रिज के बनाये जाने से बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज थी, यहां तक कि उन्होने कहा था कि अगर अगली बार प्रदेश में उनकी सरकार आएगी, तो वो विक्रमादित्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाएंगी।

इस ब्रिज के बनाये जाने से बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज थी, यहां तक कि उन्होने कहा था कि अगर अगली बार प्रदेश में उनकी सरकार आएगी, तो वो विक्रमादित्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाएंगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिली बंपर जीत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को तोहफा देंगे, जी हां, योगी आदित्यनाथ मायावती के उस प्रोजेक्ट को शुरु करेंगे, जिसका ऐलान बसपा सुप्रीमो ने अखिलेश यादव से खुन्नस निकालने के लिये शुरु किया था। लिहाजा अब जब सपा-बसपा में दोस्ती हो गई है, तो सीएम सीएम का उस प्रोजेक्ट को शुरु करने का फैसला दोनों को बीते दिनों की याद जरुर दिलाएगा। लेकिन जो बदला मायावती अखिलेश से नहीं ले सकी, वो अब सीएम योगी लेंगे।

क्या है मामला 
दरअसल लखनऊ के दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर एक आरओबी बनाया जाना है, इस प्रोजेक्ट का ऐलान बसपा प्रमुख मायावती ने किया था,
फिर पिछली अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में माल एवेन्यू मार्ग पर ओवर ब्रिज बनवाया गया था, ये ओवरब्रिज मायावती के बंगले के सामने बनाया गया था। जिसकी वजह से ब्रिज से गुजरते हुए कोई भी मायावती के बंगले को आराम से देख सकता था।

मायावती नाराज थी 
इस ब्रिज के बनाये जाने से बसपा सुप्रीमो नाराज थी, यहां तक कि उन्होने कहा था कि अगर अगली बार प्रदेश में उनकी सरकार आएगी, तो वो विक्रमादित्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाएंगी,
आपको बता दें कि विक्रमादित्य मार्ग  पर समाजवादी पार्टी का मुख्य कार्यालय होने के साथ ही ज्यादातर सपा नेताओं के निजी बंगले भी हैं।

योगी करेंगे पूरा 
अब मायावती की उस ख्वाहिश को सीएम योगी पूरा करेंगे, प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग से पिपराघाट और सुलतानपुर रोड को जोड़ने वाली दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ब्रिज बनाने की कवायद शुरु हो चुकी है,
इस ब्रिज के बन  जाने का बाद विक्रमादित्य मार्ग पर सपा कार्यालय समेत मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव समेत कई वीवीआईपी के निजी आवास प्रभावित होंगे।