बीजेपी को घेरने चले चंद्रबाबू नायडू अपना घर ही नहीं बचा सके, पार्टी में खलबली
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा में बीजेपी सांसद दल के नेता थावरचंद गहलोत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा में बीजेपी सांसद दल के नेता थावरचंद गहलोत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम की तेलगू देशम पार्टी में खलबली मच गई है। उनके 6 में 4 राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा में बीजेपी सांसद दल के नेता थावरचंद गहलोत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। टीडीपी सांसदों के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के बाद के चंद्रबाबू नायडू का बयान सामने आया है।यूरोप में बिता रहे छुट्टियां
आपको बता दें कि चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू छुट्टियां बिताने के लिये यूरोप गये हुए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी में टूट हो गई है,
बताया जा रहा है कि टीडीपी प्रमुख को भी जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद उन्होने फोन पर बात करते हुए कहा कि इस तरह के संकट टीडीपी के लिये कोई नई बात नहीं है। हम जल्द ही इससे उबर जाएंगे।
चार सांसद बीजेपी में शामिल
टीडीपी के टीजी वेंकटेश, वाई एस चौधरी, सीएम रमेश और जीएम राव बीजेपी में शामिल हो गये हैं।
इतना ही नहीं टीडीपी के बागी सांसदों ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राज्यसभा में टीडीपी को बीजेपी में विलय कर दिया जाए, 4 सदस्यों के समर्थन से राज्यसभा में बहुमत के लिये जूझ रही बीजेपी को राहत मिलेगी।
राज्यसभा में बहुमत नहीं
भले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर बहुमत मिला हो, लेकिन अभी भी राज्यसभा में पार्टी के पास बहुमत नहीं है, कहा जा रहा है कि अगले साल तक राज्यसभा में भी पार्टी के पास बहुमत होगा।
उच्च सदन में कुल सदस्यों की संख्या 245 है, जिसमें सबसे ज्यादा 71 सदस्य बीजेपी के पास है।


