भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने की गेंद से छेड़छाड़, अब टीम ने सफाई में कही ये बात, वीडियो
एडम जंपा पर गेंद से कथित छेडछाड़ का आरोप लग रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
एडम जंपा पर गेंद से कथित छेडछाड़ का आरोप लग रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉल टेम्परिंग के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को एक साल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा, दोनों को प्रतिबंधित किया गया, हालांकि हाल ही में दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है, लेकिन एक बार फिर से बॉल टेम्परिंग का भूत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने आ खड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में लेग स्पिनर एडम जंपा ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की, इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।वीडियो वायरल
एडम जंपा पर गेंद से कथित छेडछाड़ का आरोप लग रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि जंपा अपने कप्तान से बात कर रहे हैं,
इस दौरान गेंद उनके दायें हाथ में है, और बायां हाथ जेब में है, अगली तस्वीर में वो गेंद मसलते दिखते हैं, ऐसा लगता है कि मानो वो किसी चीज से गेंद को रगड़ रहे हैं।
छेड़छाड़ का आरोप
सोशल मीडिया यूजर्स इसे गेंद के साथ छेड़छाड़ बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे दूसरा सैंडपेपर केस बता रहे हैं, हालांकि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी किया है,
जिसमें कहा गया कि जंपा अपने जेब में गर्म कपड़ा रखते हैं, ताकि ठंडे मौसम में अपने हाथ गर्म कर सकें, साथ ही गेंद पर अच्छी ग्रिप बनाई जा सके, वो पहले भी बिग बैश समेत कुछ इंटरनेशनल मैचों में ऐसा कर चुके हैं।
बल्लेबाजों ने कर दी धुलाई
आपको बता दें कि जंपा टीम इंडिया के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए, 6 ओवर में ही उन्होने 50 रन लुटा दिये, जिसके बाद कप्तान ने उनसे आगे गेंदबाजी भी नहीं कराई,
इससे पहले विश्वकप के दो मुकाबलों में उन्होने 4 विकेट लिये थे, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उनका दांव उल्टा पड़ गया। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


