कौन होगा राज्यसभा में बीजेपी संसदीय दल का नेता, ये चार नाम रेस में शामिल

राज्यसभा में जेटली बीजेपी संसदीय दल के नेता हैं, अब सवाल ये उठ रहा है कि मोदी यहां किसे जिम्मेदारी सौंपेंगे।

राज्यसभा में जेटली बीजेपी संसदीय दल के नेता हैं, अब सवाल ये उठ रहा है कि मोदी यहां किसे जिम्मेदारी सौंपेंगे।

पीएम मोदी को जल्द ही कई बड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं, इन्हीं में से एक फैसला है लोकसभा उपाध्यक्ष और राज्यसभा में बीजेपी  संसदीय दल का नेता कौन होगा, शिवसेना पहले ही उपसभापति पद के लिये इच्छा जाहिर कर चुकी है, हालांकि प्रायः ये पद  विपक्षी दलों को दिया जाता है,
ना कि सहयोगी को, लेकिन कांग्रेस ने अतीत में इसका पालन नहीं किया है, इसलिये कहा जा रहा है कि शिवसेना को ये पद मिल सकता है। हालांकि राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि बीजद अच्छा विकल्प  हो सकता है, क्योंकि मोदी ओडिशा के पटनायक को बीजेपी के करीब लाना चाहते हैं।

रेड्डी की पार्टी को मिल सकता है पद 
हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि बीजद से ज्यादा इन दिनों वाईएसआर कांग्रेस सुर्खियों में हैं, लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने कमाल का प्रदर्शन किया है,
इसलिये बीजद के बजाय वाईएसआर कांग्रेस को ही मोदी लोकसभा में उपसभापति का पद दे सकते हैं।

राज्यसभा में बीजेपी दल का नेता 
पीएम मोदी और अमित शाह को एक और बड़ा राजनीतिक फैसला लेना है, दरअसल स्वास्थ्य वजहों से अरुण जेटली सक्रिय राजनीति को उतना समय नहीं दे पा रहे हैं,
उन्होने मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल होने से मना कर दिया। आपको बता दें कि राज्यसभा में जेटली बीजेपी संसदीय दल के नेता हैं, अब सवाल ये उठ रहा है कि मोदी यहां किसे जिम्मेदारी सौंपेंगे।



इन नामों पर चर्चा  
सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत के बारे में दावा किया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा में बीजेपी संसदीय दल का नेता बनाया जा सकता है, वो मध्य प्रदेश से आते हैं और दलित हैं,
साथ ही मोदी-शाह के करीबियों में गिने जाते हैं, हालांकि रेलवे और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उभरते हुए स्टार हैं और मोदी के विश्वसनीय हैं, इनके अलावा प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण का नाम भी रेस में बताया जा रहा है।