ओवैसी के हिस्सेदार वाले बयान पर बीजेपी नेता का पलटवार, हो गई बोलती बंद
ओवैसी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता माधव भंडारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होने कहा कि ओवैसी को सोच-समझ कर बोलना चाहिये, उन्हें किसी ने किरायेदार नहीं कहा।
ओवैसी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता माधव भंडारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होने कहा कि ओवैसी को सोच-समझ कर बोलना चाहिये, उन्हें किसी ने किरायेदार नहीं कहा।
एआईएएमआईएम के अध्यक्ष अस्सुद्दीन ओवैसी के बयान पर सियासी पारा चढ गया है, दरअसल ओवैसी के उस बयान पर बीजेपी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ओवैसी ने कहा था कि हिंदुस्तान के मुसलमान यहां के किरायेदार नहीं हैं, बराबर के हिस्सेदार हैं, और अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीत गई है, तो इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो मनमानी करे।हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे
हैदराबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि हिंदुस्तान को आबाद रखना है, हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे, हम यहां पर बराबर के शहरी हैं,
किरायेदार नहीं बल्कि हिस्सेदार रहेंगे, ओवैसी ने ये भी कहा कि अगर कोई ये समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीटें जीतकर मनमानी करेंगे, तो ऐसा नहीं हो सकेगा, क्योंकि देश में संविधान है और वो इसकी इजाजत नहीं देता।
मुसलमानों को डरने की जरुरत नहीं
हैदराबाद से लगातार चौथी बार ओवैसी चुनाव जीते हैं, उन्होने कहा कि बीजेपी की सत्ता में वापसी से देश के मुसलमानों को डरने की जरुरत नहीं है,
अगर पीएम मोदी मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं, तो इस देश के मुसलमान भी मस्जिदों में जाकर बेखौफ होकर नमाज अदा कर सकते हैं, देश का संविधान हर किसी को धार्मिक आजादी का अधिकार देता है।
बीजेपी नेता का पलटवार
एआईएमआईएम चीफ के इस बयान के बाद बीजेपी नेता माधव भंडारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होने कहा कि ओवैसी को सोच-समझ कर बोलना चाहिये, उन्हें किसी ने किरायेदार नहीं कहा,
लेकिन अगर वो हिस्सेदारी की बात करेंगे, तो हिस्सेदारी तो 1947 में ही हो चुका है, इसलिये इस पर उन्हें बात नहीं करनी चाहिये। बीजेपी नेता का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


