मुंबई के बाद इन 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में इस तारीख को पहुंचेगी मॉनसून

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है, कि इन इलाकों में मॉनसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में मुंबई के साथ-साथ गोवा और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसके अलावा देश के 6 राज्यों के लिये बकायदा नारंगी अलर्ट जारी किया गया है, इसका मतलब ये है कि इन जगहों पर सतर्क और  तैयार रहने की जरुरत है। इन राज्यों में एमपी, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ, मध्य महाराष्ट्र, बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाके हैं। इन इलाकों में 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।

भीषण गर्मी 
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है, कि इन इलाकों में मॉनसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचेगा,
दिल्ली समेत इन इलाकों में 3 जुलाई तक बारिश के दस्तक देने की उम्मीद है, राजस्थान के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है। वहीं मुंबई में भारी मॉनसूनी बारिश देखने को मिल रही है, इसके साथ ही अगले कुछ दिन और जारी रहने का अनुमान है।

धान की बुआई पर असर 
एग्रीकल्चर विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में जानकारी दी गई है, कि किसानों ने धान की नर्सरी तो डाल दी है, लेकिन बारिश ना होने की वजह से धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुआई का कार्य शुरु नहीं हो सका है, इस समय खरीफ फसलों के बुआई का सीजन चल रहा है।
इस सीजन में धान के अलावा मक्का, ज्वार और बाजरा जैसे फसलों की बुआई होती है।

अर्थव्यवस्था पर असर
कम बारिश की वजह से खेती का काम अभी तक बुरी तरह प्रभावित है, नहरों में भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, इस वजह से किसानों की मुश्किलें बढ गई है,
एग्रीकल्चर विभाग के आंकडों के मुताबिक पिछले साल 162 लाख हेक्टेयर फसल की बुआई हुई थी, इस बार महज 146.61 लाख हेक्टेयर ही हुआ है, इसका असर अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कब पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इससे हवा के रुख में बदलाव होगा,
इससे बंगाल की खाड़ी में नमी भरी हवाएं यूपी होते हुए दिल्ली की ओर आएगी, जिसकी वजह से 3 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावनाएं हैं।