इसी विश्वकप में फिर हो सकता है भारत-पाक मुकाबला, पाकिस्तान की जीत से बदल गये समीकरण

अगर भारतीय टीम अंक तालिका में नंबर वन रहती है, और पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर पहुंचने में कामयाब होती है, तो फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान का फिर से भिड़ंत हो सकता है।

अगर भारतीय टीम अंक तालिका में नंबर वन रहती है, और पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर पहुंचने में कामयाब होती है, तो फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान का फिर से भिड़ंत हो सकता है।

आईसीसी विश्वकप में लगभग सभी टीमों ने आधे से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, अंक तालिका के समीकरण बड़े दिलचस्प हो चुके हैं, कुछ टीमें रेस में शामिल हैं, कुछ ने तो करीब-करीब अपना स्थान पक्का कर लिया है, तो कुछ का सफर लगभग थम चुका है। अंक तालिका में टीम इंडिया 5 मैचों में 9 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है। अभी तक विराट सेना इस टूर्नामेंट में अजेय है, भारत ने पाक, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराकर ये बताने की कोशिश की, कि इस विश्वकप में उनकी दावेदारी मजबूत है।

बचे हुए मैच
भारत ने लीग मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को धूल चटा दिया, हालांकि अभी 30 जून को इंग्लैंड से उन्हें भिड़ना है, टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहती है,
भारत को अभी वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड से भिड़ना है, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के फॉर्म को देखते हुए ये कहा जा रहा है, कि ये मुकाबले उनके लिये ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाले हैं।

भारत-पाक सेमीफाइनल मुकाबला 
हालांकि हर क्रिकेट फैंस के जेहन में एक ही सवाल है कि क्या भारत-पाक का मुकाबला सेमीफाइनल में हो सकता है, उसके लिये क्या समीकरण हो सकते हैं।
पाक क्रिकेट टीम के खेल को देखकर लग रहा है, कि अगर वो बाकी बचे तीनों मैच जीत भी लेती है, तो भी वो चौथे स्थान पर ही पहुंच सकती है, दूसरी ओर लीग मुकाबलों में टीम इंडिया अपने सभी मैच जीतती है, तो पहले स्थान पर पहुंच सकती है, जहां उनका मुकाबला चौथे नंबर की टीम से होगी।

मैनचेस्टर में मुकाबला 
अगर भारतीय टीम अंक तालिका में नंबर वन रहती है, और पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर पहुंचने में कामयाब होती है,
तो फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान का फिर से सेमीफाइनल में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर फिर से दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है, आपको बता दें कि इसी मैदान पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था।

सेमीफाइनल में ऐसे पहुंच सकता है पाक 
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये पाक टीम को अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे, इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के नतीजों पर भी उन्हें निर्भर रहना होगा,
न्यूजीलैंड के फिलहाल 6 मैचों में 11 अंक हैं। न्यूजीलैंड की टीम के आगे मुकाबला पाक, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ है, वही पाक टीम न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।