घर के लोगों ने ही कन्हैया कुमार को नकार दिया, होम बूथ पर मिले सिर्फ इतने वोट

मीडिया के शोर के बावजूद चुनावी मैदान में कन्हैया की हालत कुछ खास नहीं रही, उन्हें अपने घर के बूथ पर भी जीतने लायक वोट नहीं मिले

मीडिया के शोर के बावजूद चुनावी मैदान में कन्हैया की हालत कुछ खास नहीं रही, उन्हें अपने घर के बूथ पर भी जीतने लायक वोट नहीं मिले।

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के सबसे चर्चित संसदीय सीटों में से एक बेगूसराय भी थी, जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के बीच लड़ाई थी, कन्हैया ने बेगूसराय में बॉलीवुड सितारों से भी प्रचार करवाया, नुक्कड़ नाटकों का भी दौर चला, ऐसा लग रहा था कि बिहार में वामपंथ की धारा को कन्हैया के रुप  में संजीवनी मिल गई है, लेकिन जब आंकड़ें सामने आये, तो वामपंथियों के लिये ये एक बड़ा सेटबैक था।

4 लाख से ज्यादा से हार
बेगूसराय कभी वामपंथियों को गढ कहा जाता था, इस बार सीताराम येचुरी, जावेद अख्तर, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर, शबाना आजमी और योगेन्द्र यादव जैसे दिग्गज कन्हैया के प्रचार के लिये उतरे,
हालांकि इन सबों का बेगूसराय जाना भी बेकार ही साबित हुआ, क्योंकि बीजेपी के गिरिराज सिंह ने कन्हैया को 4 लाख 22 हजार 274 मतों के भारी अंतर से हराया, उन्हें कुल 57 फीसदी वोट मिले।

मीडिया के शोर के बावजूद हार
मीडिया के शोर के बावजूद चुनावी मैदान में कन्हैया की हालत कुछ खास नहीं रही, उन्हें अपने घर के बूथ पर भी जीतने लायक वोट नहीं मिले,
कन्हैया अपने घर बीहट के बूथ पर भी गिरिराज सिंह से ज्यादा वोट नहीं पा सके, बीहट के वार्ड नंबर 15  पर कन्हैया को 703 को गिरिराज सिंह को 807 वोट मिले, आपको बता दें कि इसी बूथ पर खुद कन्हैया कुमार ने भी वोट किया था, यानी उनके अपने मोहल्ले के लोग भी उन पर भरोसा नहीं करते हैं।

गढ में भी नहीं मिले वोट
बेगूसराय के कुछ इलाकों को गढ कहा जाता है, बेगूसराय जिले में सीपीआई के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाने वाले शत्रुघ्न प्रसाद सिंह अपने गांव सफापुर के बूथ नंबर 260 पर कन्हैया को सिर्फ 95 वोट दिला सके,
जबकि गिरिराज सिंह को यहां 610 वोट मिले, तनवीर हसन भी 93 वोट पाने में सफल रहे। इसी तरह मटिहानी विधानसभा से 15 साल विधायक रहे राजेन्द्र राजन भी अपने गांव गोदरगामा में कन्हैया को सिर्फ 181 वोट दिलवा सके, जबकि गिरिराज को 617 और तनवीर को 62 वोट मिले।

हर विधानसभा में पीछे रहे कन्हैया 
अगर विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालेंगे, तो बछवाड़ा में गिरिराज सिंह को 93, 423, कन्हैया को 46, 962, तेघड़ा में गिरिराज सिंह को 1,00,335, कन्हैया को 54,517,
मटिहानी में गिरिराज सिंह को 1,21,959 तो कन्हैया को 45,817 वोट मिले। बखरी में गिरिराज सिंह को 90,552 कन्हैया को 34,207, बेगूसराय में 1,22,504, कन्हैया को 42,240, साहेबपुर कमाल से गिरिराज सिंह को 75,324, कन्हैया को 17,832, चेरिया बरियारपुर से गिरिराज सिंह को 83,480 और कन्हैया को 26,288 वोट मिले। पोस्टल बैलेट में भी कन्हैया काफी पीछे रहे ।