मंत्री नहीं बनाये जाने पर मेनका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर दौरे के दौरान लोगों से कहा कि जिस गांव या इलाके में काम होना है, वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें।

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर दौरे के दौरान लोगों से कहा कि जिस गांव या इलाके में काम होना है, वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें।

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली, इसके साथ ही मोदी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया, हालांकि इस बार उनके कैबिनेट में कई पुराने चेहरे गायह हैं, उन्हीं में से एक नाम बीजेपी की वरिष्ठ नेता और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी का भी है, मोदी सरकार 2.0 में मेनका का ना होना राजनितिक पंडितों को हैरान कर रहा है, हालांकि इस पर खुद मेनका ने भी चुप्पी तोड़ी है।

मेनका ने क्या कहा  
रविवार को नवनिर्वाचित सांसद अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे पर पहुंची, इस दौरान उन्होने  कहा कि वो समाज के हर  वर्ग का विकास करेगी, किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगी,
मोदी सरकार में जगह ना मिलने के सवाल पर मेनका ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, कि इसका जवाब आप सुल्तानपुर की जनता से जान लीजिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
आपको बता दें कि मोदी सरकार वन में मेनका गांधी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी, कहा जा रहा था कि परफॉरमेंस के मुताबिक इस बार भी मेनका को मंत्री बनाया जाएगा,
लेकिन इस बार इस मंत्रालय की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को सौंपा गया है, स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराया।

कड़े मुकाबले के बाद जीत 
मेनका गांधी ने सुल्तानपुर दौरे के दौरान लोगों से कहा कि जिस गांव या इलाके में काम होना है, वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें, ताकि उन्हें उन कामों का ध्यान रहे,
इस बार सुल्तानपुर में मेनका गांधी को जीत के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा, मेनका को इस बार बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू ने कड़ी टक्कर दी, हालांकि आखिर में बाजी मेनका ने करीब 14.5 हजार वोटों से मारी।

विधानसभा अध्यक्ष
कहा जा रहा है कि मेनका गांधी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है, इसी वजह से उन्हें मोदी सरकार में जगह नहीं दी गईस हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है,
और ना ही मेनका या पार्टी की ओर से इस पर कुछ कहा जा रहा है। मेनका गांधी आठवीं बार जीतकर संसद पहुंची है।